पंचवटी घाट में नौ बिहार का शुभारंभ हुआ

पंचवटी घाट में नौका विहार का शुभारंभ, अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी ने किया उद्घाटन
शहपुरा भिटोनी। जवलपुर ।शहपुरा के भेड़ाघाट नगर पंचायत क्षेत्र के पंचवटी घाट में नौका विहार का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर नौका विहार के संचालन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
नौका विहार के शुभारंभ अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद दाहिया, नेक राम पटेल, पत्रकार राजेन्द्र बन्धु, आशीष जैन सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर नौका विहार के सफल संचालन की कामना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी ने विधिवत रूप से नौका विहार का शुभारंभ किया। पंचवटी घाट में नौका विहार की सुविधा प्रारंभ होने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को मनोरंजन का एक नया अवसर मिलेगा। साथ ही घाट की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
नौका विहार जैसी सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी तथा क्षेत्र की पहचान को भी नई मजबूती मिल सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं परिषद के सदस्यों ने नौका विहार के व्यवस्थित संचालन और पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखने पर जोर दिया। पंचवटी घाट में इस नई सुविधा की शुरुआत को क्षेत्र के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नौका विहार के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पंचवटी घाट पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







