Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

अब अस्पतालों में इलाज का रेट छिपा नहीं सकेंगे: बाहर बोर्ड लगाना अनिवार्य, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

13 Oct 2026, 07:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अब अस्पतालों में इलाज का रेट छिपा नहीं सकेंगे: बाहर बोर्ड लगाना अनिवार्य, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
अस्पतालों की मनमानी और भारी-भरकम बिलों से परेशान मरीजों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब देश के सभी अस्पतालों और क्लीनिकों को अपने इलाज के रेट साफ-साफ बोर्ड पर दिखाने होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को इस संबंध में पत्र लिखा है।

*क्या है नया नियम?*

– हर अस्पताल को अपनी सभी सेवाओं और इलाज के पैकेज के रेट अस्पताल के दर्शनी हिस्से में लगाने होंगे।
– रेट लिस्ट *स्थानीय भाषा और अंग्रेजी* दोनों में होनी चाहिए ताकि आम मरीज समझ सकें।
– यह नियम *क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन) एक्ट, 2010* के तहत लागू होगा। जिन राज्यों में यह केंद्रीय कानून लागू नहीं है, वहां स्थानीय नियमों के तहत इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

*मरीजों को क्या फायदा होगा?*

सरकार का कहना है कि रेट लिस्ट सामने होने से मरीज और उनके परिजन पहले से ही खर्च का अंदाजा लगा सकेंगे, सही फैसला ले पाएंगे और बिल को लेकर होने वाले झगड़े खत्म होंगे। इससे हेल्थ सिस्टम पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा।

*विदेशी मरीजों के लिए भी पारदर्शिता*

मेडिकल और आयुष वीजा पर भारत आने वाले विदेशी मरीजों के लिए भी पैकेज रेट सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे भारत में मेडिकल टूरिज्म की विश्वसनीयता और बढ़ेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।
Pratapgarh13 Oct

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।

ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन राजापाल चौराहे से कटरा रोड…

पूरी खबर पढ़ें →
बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन
Balodabazar-Bhatapara13 Oct

बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन

बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ
Agar-Malwa13 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!