Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

चंद्रपुर में दुर्गा विसर्जन के तारीख विवाद पर आमदार सुधीर मुनगंटीवार का हस्तक्षेप, 22 अक्टूबर को ही निकलेगी मिरवणूक

13 Oct 2026, 10:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चंद्रपुर में दुर्गा विसर्जन के तारीख विवाद पर आमदार सुधीर मुनगंटीवार का हस्तक्षेप, 22 अक्टूबर को ही निकलेगी मिरवणूक - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
चंद्रपुर शहर के दुर्गोत्सव और शारदोत्सव मंडलों को विसर्जन की तारीख को लेकर बड़ी राहत मिली है। आमदार सुधीर मुनगंटीवार के हस्तक्षेप के बाद अब देवी विसर्जन मिरवणूक 22 अक्टूबर 2026 को ही निकाली जा सकेगी।

दरअसल, शहर के कई मंडलों ने पहले से ही 22 अक्टूबर को विसर्जन का नियोजन किया था। महाप्रसाद, ट्रक, ढोल-ताशा, लाइट-साउंड की बुकिंग हो चुकी थी और एडवांस भी दिया जा चुका था। लेकिन चुनाव के चलते प्रशासन ने 21 अक्टूबर को विसर्जन करने का निर्देश दिया, जिससे मंडलों के सामने आर्थिक नुकसान और धार्मिक कार्यक्रमों में गड़बड़ी का संकट खड़ा हो गया था।

मंडलों के प्रतिनिधियों ने अपनी परेशानी आमदार सुधीर मुनगंटीवार के सामने रखी।

SP से मुलाकात, तुरंत फैसला

मुनगंटीवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी से मुलाकात की और मंडलों का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पहले से तय धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए 22 अक्टूबर को ही परमिशन दी जाए।

पुलिस अधीक्षक ने इस पर सकारात्मक भूमिका दिखाई, जिससे मंडलों को बड़ी राहत मिली।

मुनगंटीवार के इस त्वरित हस्तक्षेप से विसर्जन की तारीख को लेकर बना पेच खत्म हो गया है और अब शहर के सभी दुर्गा मंडल अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार उत्साह के साथ विसर्जन कर सकेंगे। मंडलों ने इसके लिए आमदार मुनगंटीवार का आभार व्यक्त किया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।
Pratapgarh13 Oct

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।

ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन राजापाल चौराहे से कटरा रोड…

पूरी खबर पढ़ें →
बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन
Balodabazar-Bhatapara13 Oct

बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन

बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ
Agar-Malwa13 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!