जोधपुर …महापौर प्रसन चंद मेहता ने पदभार ग्रहण किया

जोधपुर
महापौर प्रसन्नचंद मेहता आज से निगम कार्यालय में करेंगे नियमित जनसुनवाई
कार्यालय में नियमित बैठकर आमजन, कार्यकर्ताओं और पार्षदों की समस्याएं सुनेंगे, शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सुबह 10:46 से दोपहर 12:13 बजे तक शुभ मुहूर्त में इसकी शुरुआत होगी, इस पहल का उद्देश्य जनसमस्याओं का समाधान करना और आमजन को निगम से जुड़े कार्यों में राहत प्रदान करना है।
महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने निगम कार्यालय में आज से शुरू किया विधिवत काम
– उप महापौर विजय सिंह पंवार ने भी संभाला पदभार
– सेवा सेतु अभियान शिविर का किया अवलोकन
– सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम कार्यालय में बैठकर सुनेंगे आमजन की समस्याएं
-100 वार्डों में सफाई अभियान शुरू
– 80 प्रतिशत स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
–
जोधपुर, 14 अक्टूबर।
नगर निगम जोधपुर के महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने बुधवार को शुभ मुहूर्त में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से कामकाज शुरू किया, वहीं उप महापौर विजय सिंह पंवार ने भी बुधवार को कार्यभय ग्रहण किया। महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने बताया कि उन्होंने पहले ही महापौर का कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन सनातन संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप नवरात्रि के अवसर पर विधिवत कामकाज शुरू करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत आज से वे नियमित रूप से निगम कार्यालय में बैठकर शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
महापौर ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में वे प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम कार्यालय में बैठेंगे। इस दौरान आमजन, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से निगम से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़ते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को अपने जायज कामों के लिए बार-बार निगम कार्यालय नहीं आना पड़े। यदि किसी आवेदन या कार्य में कोई कमी होगी, तो संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि आवश्यक दस्तावेज या औपचारिकताएं पूरी कर समस्या का समाधान किया जा सके।
शहर की सफाई, सड़क और रोड लाइट व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त
महापौर मेहता ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






