नवागत पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री इरशाद वली द्वारा निवाड़ी जिले का किया प्रथम निरीक्षण, समीक्षा बैठक आयोजित

मोहित दांगी जिला निवाड़ी-रिपोर्टरनवागत पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री इरशाद वली द्वारा निवाड़ी जिले का किया प्रथम निरीक्षण, समीक्षा बैठक आयोजित
—
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, सागर श्री इरशाद वली द्वारा पुलिस महानिरीक्षक पद सागर का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम बार जिला निवाड़ी का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ राय सिंह नरवरिया द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय निवाड़ी का भ्रमण कर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कराया गया तथा शाखाओं में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इसके पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम निवाड़ी में जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक निवाड़ी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय को जिले की भौगोलिक स्थिति, पुलिस व्यवस्था एवं जिले में घटित अपराधों तथा उनके निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
उन्होंने विशेष रूप से थाना एवं चौकी परिसरों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सर्वप्रथम अपने कार्यस्थल एवं परिसर को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखें। अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए, जहां अवैध शराब विक्रय की सूचनाएं प्राप्त होती हैं, चिन्हित स्थानों पर लगातार पुलिस गश्त एवं निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती एवं भ्रमण सुनिश्चित किया जाए
गंभीर अपराधों में समयबद्ध एवं वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए, साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित अपराधों में निर्धारित समय-सीमा में विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, मालखाने की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त जिले में अलग-अलग स्थानों पर नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए
समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा किया गया वृक्षारोपण
समीक्षा बैठक के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने का संदेश दिया।
प्रथम बार निवाड़ी आगमन एवं समीक्षा बैठक के अवसर पर पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय निवाड़ी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






