Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

मेवड़ा वार्ड-1 से मतु देवी ने भरा नामांकन, RLP कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

14 Oct 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेवड़ा वार्ड-1 से मतु देवी ने भरा नामांकन, RLP कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ - NAGAUR, राजस्थान

RLP के जयकारों के बीच मतु देवी ने भरा नामांकन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं भेरूंदा उपतहसील कार्यालय
पंचायत समिति वार्ड संख्या-1 मेवड़ा से पेश की दावेदारी, जिला परिषद वार्ड-21 के प्रत्याशी रिछपाल चौधरी सहित पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद
मेवड़ा। पंचायत राज चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

पंचायत समिति भेरूंदा के वार्ड संख्या-1 मेवड़ा से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की प्रत्याशी मतु देवी पत्नी धन्नाराम बड़ियासर ने बुधवार को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। पार्टी के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ भेरूंदा उपतहसील कार्यालय पहुंचे।

यहां निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार को नामांकन पत्र सौंपा गया। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

बड़ी संख्या में पार्टी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से एक साथ आवेदन प्रस्तुत करने पहुंचे। इस दौरान पंचायत समिति वार्ड संख्या-1 मेवड़ा से मतु देवी ने अपनी उम्मीदवारी पेश की।

नामांकन के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता पुनाराम चोयल तथा जिला परिषद वार्ड संख्या-21 के प्रत्याशी रिछपाल चौधरी मौजूद रहे। इनके साथ राजू नाथ, राकेश चाहर, सुमेर चाहर, रविबन्ना, चेनाराम, मांगू मोहम्मद, मुन्नाराम, राजू, सोहन चंदेलिया और मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: मेवड़ा। पंचायत समिति भेरूंदा के वार्ड संख्या-1 से नामांकन प्रस्तुत करने के दौरान प्रत्याशी मतु देवी के साथ मौजूद जिला परिषद वार्ड-21 के प्रत्याशी रिछपाल चौधरी एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

7वी राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता व प्रथम राज्य स्तरीय ब्लाइंड गोलबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
Jodhpur15 Oct

7वी राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता व प्रथम राज्य स्तरीय ब्लाइंड गोलबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

जोधपुर : 7 वी राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता व प्रथम राज्य स्तरीय ब्लाइंड गोलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
एआई अगले पांच साल में तकनीक की दुनिया में लाएगा बड़ा बदलाव : शेखावत
Jodhpur15 Oct

एआई अगले पांच साल में तकनीक की दुनिया में लाएगा बड़ा बदलाव : शेखावत

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि अगले पांच वर्षों में तकनीक…

पूरी खबर पढ़ें →
Cm ke virodh me
Pathankot15 Oct

Cm ke virodh me

आज पठानकोट में भागवत मान के विरोध में रेली का रोड शो किया गया बीजेपी पार्टी वालो ने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar15 Oct

झालावाड़ में गूंजी किशोर दा की यादें, 40 गायकों ने दी सुरों की श्रद्धांजलि

झालावाड़, 14 अक्टूबर।* संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ द्वारा स्थानीय अनंग कुमार स्मृति भवन में स्वर्गीय पार्श्व गायक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!