Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

नवीन महापौर और उपमहापौर ने निगम कार्यालय में शुरू किया विधिवत कार्य

14 Oct 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवीन महापौर और उपमहापौर ने निगम कार्यालय में शुरू किया विधिवत कार्य - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : नगर निगम जोधपुर के महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने शुभ मुहूर्त में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से कामकाज शुरू किया, वहीं उप महापौर विजय सिंह पंवार ने भी कार्यभार ग्रहण किया। महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने बताया कि उन्होंने पहले ही महापौर का कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन सनातन संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप नवरात्रि के अवसर पर विधिवत कामकाज शुरू करने का निर्णय लिया था।

इसी के तहत आज से वे नियमित रूप से निगम कार्यालय में बैठकर शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। महापौर ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में वे प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम कार्यालय में बैठेंगे।

इस दौरान आमजन, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से निगम से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़ते हैं।

उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को अपने जायज कामों के लिए बार-बार निगम कार्यालय नहीं आना पड़े। यदि किसी आवेदन या कार्य में कोई कमी होगी, तो संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि आवश्यक दस्तावेज या औपचारिकताएं पूरी कर समस्या का समाधान किया जा सके।

महापौर मेहता ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है। सड़कों के गड्ढे भरने, खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करने, आवश्यकता के अनुसार नई लाइटें लगाने और सफाई व्यवस्था सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों पर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें तथा वे स्वच्छ और रोशन वातावरण में उत्साह के साथ पर्व मना सकें, इसके लिए निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं।उन्होंने बताया कि शहर के 100 वार्डों में स्ट्रीट लाइट से संबंधित लगभग 80 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। सड़कों पर गड्ढों को भरने के लिए जगह-जगह मरम्मत कार्य भी करवाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही 14 अक्टूबर से शहर के सभी 100 वार्डों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। महापौर ने कहा कि अभियान के माध्यम से शहर की गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सीवरेज की समस्या पर महापौर ने कहा कि शहर में यह एक गंभीर और पुरानी समस्या है, जिसके स्थायी समाधान के लिए समय और योजनाबद्ध प्रयासों की आवश्यकता होगी। हालांकि, त्योहारों के दौरान सड़कों पर गंदा पानी बहने और गंदगी जमा होने की समस्या को कम करने के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा, ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

महापौर मेहता ने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नगर निगम और आमजन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से जोधपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रभावी काम किया जा सकेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे तथा जब तक निर्धारित लक्ष्यों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने नगर निगम परिसर में चल रहे सेवा सेतु अभियान शिविर का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

महापौर ने निगम अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि शिविर के दौरान जो भी कार्य नियमानुसार किए जा सकते हैं, उन कार्यों में अनावश्यक रूप से विलंब न किया जाए और उन प्रकरणों का तुरंत निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि शिविर में अब महज 2 दिन का समय बचा है , इसलिए आमजन को इसका अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करें।

नगर निगम के उपमहापौर विजय सिंह पंवार कार्यभार संभालने के बाद कहा कि शहर में बदलाव के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है। आज से सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।

सफाई कार्यों में उपयोग होने वाले वाहनों को भी चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पंवार ने कहा कि महापौर प्रसन्नचंद मेहता के अनुभव और युवा पार्षदों की रचनात्मकता के समन्वय से जोधपुर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

दीपावली से पहले पूरे शहर को स्वच्छ और रोशन बनाना प्राथमिकता है। त्योहार के बाद सभी पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक कर दीर्घकालीन विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिनकरपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा फैसला, बनाने-बेचने पर 10 हजार जुर्माना
Dhamtari19 Oct

दिनकरपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा फैसला, बनाने-बेचने पर 10 हजार जुर्माना

नगरी/धमतरी, 18 अक्टूबर। जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर में अवैध शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता
Jhansi19 Oct

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई कार UP POLICE Police Commissionerate Varanasi शहर के साजन तिराहे पर सोमवार सुबह एक
जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान
Azamgarh19 Oct

जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में पारिवारिक विवाद का मामला चर्चा में, स्थानीय पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप; निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
error: Content is protected !!