Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित

14 Oct 2026, 11:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील क्षेत्र में न्याय पंचायत कुचावली की संकुल स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को प्राथमिक विद्यालय संदलीपुर के प्रांगण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने फीता काटकर किया। वहीं, नोडल शिक्षक संकुल डॉ. परम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मार्च पास्ट की शुरुआत कराई। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरा दमखम लगाया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय लदावली के वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दूल्हेपुर की आलिया विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय लदावली के अमन और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दूल्हेपुर की आलिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से कंपोजिट विद्यालय लदावली के आदर्श और बालिका वर्ग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर की सोफिया प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय के यशु तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय कुड़ामीरपुर की रुपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान 400 मीटर और 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर सफल खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा…

पूरी खबर पढ़ें →
डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Siddharthnagar15 Oct

डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की आकस्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा
Siddharthnagar15 Oct

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!