Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rajgarh

*नमकीन निर्माण में उपयोग हो रहा 20 किलो जला तेल नष्ट कराया*

15 Oct 2026, 02:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

राजगढ़

*नमकीन निर्माण में उपयोग हो रहा 20 किलो जला तेल नष्ट कराया*

*नरसिंहगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण*

*राजगढ़ 14 अक्‍टूबर, 2026*

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस. खत्री द्वारा बुधवार को शाजापुर वाला चौराहा, नरसिंहगढ़ स्थित सांवलिया स्वीट्स एवं अयोध्या डेयरी एंड स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सांवलिया स्वीट्स से लौंग सेव एवं मावा रोल तथा अयोध्या डेयरी एंड स्वीट्स से मावा एवं अन्य मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान सांवलिया स्वीट्स में सेव नमकीन का निर्माण किया जा रहा था। यहां कढ़ाई में कॉटन सीड ऑयल का जला हुआ तेल उपयोग में लिया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर मौके पर ही लगभग 20 किलोग्राम जला हुआ तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये है, नष्ट कराया गया। इसी तेल से निर्मित लौंग सेव नमकीन का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, खाद्य अनुज्ञप्ति तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संबंधित संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में कक्षा 6 की छात्रा पूर्णिमा बनीं एक दिन की CMO, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर बनने का है सपना
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में कक्षा 6 की छात्रा पूर्णिमा बनीं एक दिन की CMO, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर बनने का है सपना

सिद्धार्थनगर में एक अनोखी पहल के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा की कक्षा 6 की छात्रा पूर्णिमा को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा
Siddharthnagar15 Oct

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!