Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

Varanasi Crime News: जैतपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, चौकाघाट के पास से 31 किलो से अधिक प्रतिबंधित चीनी मांझे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

15 Oct 2026, 10:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Varanasi Crime News: जैतपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, चौकाघाट के पास से 31 किलो से अधिक प्रतिबंधित चीनी मांझे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

Varanasi Crime News: जैतपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, चौकाघाट के पास से 31 किलो से अधिक प्रतिबंधित चीनी मांझे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रतिबंधित और जानलेवा चीनी मांझे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में जैतपुरा थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकाघाट स्थित टाटा कंपनी के पास से 31 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित चीनी मांझे के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
जैतपुरा थाना प्रभारी (SO) उपेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस क्षेत्र में अवैध वस्तुओं और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान चौकाघाट चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंहको मुखबिर के जरिए यह सटीक सूचना मिली कि एक युवक क्षेत्र में भारी मात्रा में चीनी मांझा बेच रहा है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल टाटा कंपनी के पास घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद हुआ।

ढेलवरिया का रहने वाला है आरोपी
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रीतम कुमार मौर्या (23 वर्ष), निवासी ढेलवरिया (जैतपुरा क्षेत्र) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ढेलवरिया और आसपास के इलाकों में पतंगबाजों को यह खतरनाक और जानलेवा चीनी मांझा खपा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जैतपुरा थाने में धारा 293, 125, 223 तथा पर्यावरण संरक्षणअधिनियम की धारा 5/15 के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी चौकाघाट संदीप कुमार सिंह के साथ आरक्षी (Constable) मंगला प्रसाद, रजनीश कुमार गुप्ता और सुदीश कुमार शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में जानलेवा चीनी मांझे का कारोबार करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मिशन शक्ति का असर: एक दिन की थानेदार बनीं 12वीं की छात्रा वैष्णवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Mahrajganj15 Oct

मिशन शक्ति का असर: एक दिन की थानेदार बनीं 12वीं की छात्रा वैष्णवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सिकरीगंज/गोरखपुर सिकरीगंज थाने में छात्रा वैष्णवी बनीं थानेदार, पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना मिशन शक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविन्द जी की गरिमामयी उपस्थिति में उनकी आत्मकथा विमोचन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत
Mahrajganj15 Oct

प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत

प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। प्रयागराज पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj15 Oct

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के नि. सांसद श्री सुब्रत पाठक जी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

आगरा/लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के नि. सांसद श्री सुब्रत पाठक जी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
स्वास्थ्य महकमे में ‘फर्जीवाड़े’ की बहार: बिना ‘डीएल’ और ‘जीएसटी’ के डकारे जा रहे करोड़ों!
Basti15 Oct

स्वास्थ्य महकमे में ‘फर्जीवाड़े’ की बहार: बिना ‘डीएल’ और ‘जीएसटी’ के डकारे जा रहे करोड़ों!

विशेष जांच रिपोर्ट | दैनिक समाचार पत्र स्वास्थ्य महकमे में 'फर्जीवाड़े' का खेल: कौन करवा रहा बिना 'डीएल'…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!