Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rampur

पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ ईडी ने एक और एफआईआर दर्ज की

15 Oct 2026, 02:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ ईडी ने एक और एफआईआर दर्ज की - RAMPUR, उत्तर प्रदेश

रामपुर। जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता आजम खां की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लंबी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खां, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, एसएमएस इंटरप्राइजेज, एसएमएसके एसोसिएट समेत पांच लोगों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई है।
मामला जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में 416.14 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़ा बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की लखनऊ जोनल टीम ने रामपुर के अजीमनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाए जाने की बात कही गई है।

ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बने भवनों की निर्माण लागत करीब 494.46 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वहीं, वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक के आयकर रिटर्न में करीब 78.32 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय दर्शाया गया। इन आंकड़ों के बीच लगभग 416.14 करोड़ रुपये का अंतर सामने आने का दावा किया गया है।
ईडी ने इस अंतर को कथित तौर पर अघोषित निर्माण खर्च से जोड़ते हुए निर्माण कार्य से जुड़े स्रोतों की जांच शुरू की है।

रिपोर्ट में यह भी आरोप है कि सपा शासनकाल में सरकारी ठेके हासिल करने वाले ठेकेदारों ने जौहर विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण सामग्री और काम पहुंचाया। ईडी ने इस संबंध में भी जांच की है।
एक कंपनी के प्रबंध निदेशक के बयान का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2013-14 से 2016-17 के बीच करीब 186 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके कंपनी को मिले थे। ईडी के अनुसार, इन ठेकों की राशि का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा विश्वविद्यालय के निर्माण में लगाए जाने की बात सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, आजम खां के खिलाफ दर्ज 71 मामले अभी विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। इनमें 52 मामले मजिस्ट्रेट कोर्ट और 19 मामले सेशन कोर्ट में चल रहे हैं, जबकि 19 मामलों में फैसला आ चुका है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील।
Haridwar15 Oct

रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बहादराबाद पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
केनौना में धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब: छावनी थाना क्षेत्र के केनौना गांव में सुबह-शाम अवैध शराब की बिक्री का मामला गरमाया, पीड़ित महिला ने एसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल से लगाई गुह
मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, मचा हड़कंप; प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Siddharthnagar15 Oct

मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, मचा हड़कंप; प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक करीब 15 वर्षीय किशोरी मोबाइल…

पूरी खबर पढ़ें →
कोटा महापौर अनुसुइया गोस्वामी सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं, पार्षदों के साथ लगाया झाड़ू
Rajsamand15 Oct

कोटा महापौर अनुसुइया गोस्वामी सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं, पार्षदों के साथ लगाया झाड़ू

कोटा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar15 Oct

रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बहादराबाद पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!