विदेश भेजने के नाम पर फर्जी टिकट और वीजा तैयार कर ठगी करने के मामले में महराजगंज की चौक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चौक पुलिस ने सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा से आरोपी को पकड़ा, न्यायालय भेजा गया।
थाना चौक/जनपद महराजगंज।
विदेश भेजने के नाम पर फर्जी टिकट और वीजा तैयार कर ठगी करने के मामले में महराजगंज की चौक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के खोस्टा गांव निवासी विनोद पुत्र भागीरथी ने 18 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ फर्जी टिकट और वीजा के जरिए धोखाधड़ी की गई। इस मामले में चौक थाने में मुकदमा अपराध संख्या 174/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाने और विदेश मंत्रालय से वीजा का सत्यापन कराने के बाद आरोपी के विरुद्ध अपराध पाए जाने की बात पुलिस ने कही। इसके बाद 14 अक्टूबर 2026 को चौक थाना पुलिस ने अनवर अली उर्फ फिरोज अली (33 वर्ष) पुत्र जिलेदार अंसारी, निवासी मंगलपुर नन्दना, पोस्ट बेलवा खुर्द, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक अंकित राय और कांस्टेबल राजेश चौहान शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsसंदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर 'जन नीति भारत' के नाम से नई राजनीतिक पार्टी, मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का…
पूरी खबर पढ़ें →

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।