नागपुर मेट्रो के ग्रीन टेक्नोलॉजी से रूबरू हुए RCERT के आर्किटेक्चर छात्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
आरसीईआरटी कॉलेज के स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग के 69 छात्रों ने नागपुर मेट्रो की आधुनिक तकनीक को करीब से जाना। छात्रों ने नागपुर के महामेट्रो भवन का शैक्षणिक दौरा किया, जहां उन्हें मेट्रो के निर्माण और हरित तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरे के दौरान छात्रों को मेट्रो में इस्तेमाल हो रही पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के बारे में बताया गया। जिसमें सौर ऊर्जा का उपयोग, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट, ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन, गंदे पानी का पुनर्चक्रण (Recycling) और टिकाऊ बुनियादी ढांचे जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल थीं।
पूर्व छात्र ने दिया तकनीकी मार्गदर्शन
इस शैक्षणिक भ्रमण में खास बात यह रही कि आरसीईआरटी के ही पूर्व छात्र श्री. सुरजकुमार वल्लालवार ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मेट्रो के विकास कार्यों, भविष्य की विस्तार योजनाओं और मेट्रो में इस्तेमाल हो रहे हरित तंत्रज्ञान की तकनीकी जानकारी छात्रों के साथ साझा की।
यह दौरा आधुनिक तकनीक की पहचान, पर्यावरण संरक्षण की समझ और अनुभव आधारित शिक्षा का एक अनोखा संगम साबित हुआ।
यह पूरा उपक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल झेड. चिताडे की प्रेरणा और स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग प्रमुख प्रा. एस. एन. कुलकर्णी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पानी की गुणवत्ता, वायु प्रदूषण, मौसम और जर्जर…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाले चंद्रपुर जिले के *राजुरा-गोविंदपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 353…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / काटून्दा | पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, काटून्दा में बाल वाटिका के…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ वंदे भारत LIVE TV NEWS नवरात्रि के पावन अवसर पर बल्लारपुर वासियों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
सुमन पांडेय के पिता राधेश्याम पांडेय किसान थे। किसान परिवार से आने वाली सुमन ने अपनी मेहनत और…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026* *जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य एवं पंच व सरपंच मतदान दिवस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।