Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

सुरदहा कला में नल-जल योजना का लोकार्पण, 850 घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

15 Oct 2026, 05:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुरदहा कला में नल-जल योजना का लोकार्पण, 850 घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल - सतना, मध्य प्रदेश

सतना/नागौद। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरदहा कला में निर्मित नल-जल योजना का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागौद विधायक नागेंद्र सिंह जू देव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़ी सुरदहा के मनीष प्रताप सिंह (राव साहब) ने की।

योजना के शुरू होने से पंचायत के लगभग 850 घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। योजना के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी की क्षमता 3.5 लाख लीटर है।

आयोजकों के अनुसार, यह सतना जिले की पहली ऐसी टंकी है, जिसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सुरदहा को हस्तांतरित किया गया है। इस योजना से ग्रामीणों को घरों तक पेयजल उपलब्ध होने से सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद गणेश सिंह तथा नागौद विधायक नागेंद्र सिंह जू देव के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सरपंच कुंवर आशीष प्रताप सिंह, प्रीतेंद्र सिंह जू देव (प्रीतू बाबा), पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री श्वेतांक चौरसिया, एसडीओ प्रमोद उपाध्याय, नायब तहसीलदार अखिलेश शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष उमेश सिंह, सुनील सिंह (कोडर), संतोष सिंह एवं अरुण सिंह (कोनी), प्रशांत (चुनहा), विनय सिंह, कृष्ण शरण सिंह (धुन्नी राजा), अटरा मंडल अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह (कोनी), पुरुषोत्तम सोनी, सुनील गुर्जर, संजू सिंह (पासी), अशोक सिंह (सहपुर), लखनलाल मिश्रा, विश्वम्भर द्विवेदी, प्रमोद खरे, बृजेंद्र गुप्ता, जनपद सदस्य देवनारायण कोल, रमाकांत पाल तथा उपसरपंच भूरा कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में झिंगोदर, बरहाई, कोडर, मझगवां और चुनहा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

काम में देरी करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा पेनल्टी लगाने के सख्त निर्देश
Sagar15 Oct

काम में देरी करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा पेनल्टी लगाने के सख्त निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

पूरी खबर पढ़ें →
गया ग्रामीण प्रमंडल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित l
Gaya15 Oct

गया ग्रामीण प्रमंडल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित l

प्रेस विज्ञप्ति गया ग्रामीण प्रमंडल में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित गया ग्रामीण…

पूरी खबर पढ़ें →
आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
Gaya15 Oct

आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l

आज दिनांक 15.10.2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!