कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जायसवाल का मुंगेर आगमन जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने किया स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुंगेर, 15 अक्टूबर 2026।
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी श्री मनोज कुमार जायसवाल जी आज मुंगेर स्थित तिलक मैदान कांग्रेस भवन पहुंचे। उनके आगमन पर मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने श्री मनोज कुमार जायसवाल जी को कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान को मजबूत करेंगे।
श्री मनोज कुमार जायसवाल जी ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के स्नातकों, युवाओं एवं आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, निरंजन झा, रामप्रवेश यादव, अखिलेश सिंह, सुरेश कुमार, राकेश मंडल, संजय पोद्दार, निराला प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष तबारक खान, चंदन सिंह, साजिद अहमद बसंत सिंह एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
राजेश कुमार मिश्रा
अध्यक्ष
मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद प्रयागराज के कसारी-मसारी में माफिया से मुक्त कराई गई…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिन पंद्रह अक्टूबर पंचम पूजा के दिन श्री रामलीला मैदान दुर्गा स्थान ट्रस्ट के प्रांगण में महिलाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमालपुर विधायक श्री नचिकेता मंडल को मुंगेर जिले की जनता दे रही है आशीर्वाद। मुंगेर जिले के जमालपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय जनता पार्टी मुंगेर जिला की एक आवश्यक बैठक जिला उपाध्यक्ष प्राण रंजन विकास की अध्यक्षता में हुई।…
पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय जनता पार्टी मुंगेर जिला की एक आवश्यक बैठक जिला उपाध्यक्ष प्राण रंजन विकास की अध्यक्षता में हुई।…
पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय जनता पार्टी मुंगेर जिला की एक आवश्यक बैठक जिला उपाध्यक्ष प्राण रंजन विकास की अध्यक्षता में हुई।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।