Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

भारतीय संस्कृति की आत्मा है शक्ति उपासना, युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए – अविराज सिंह

16 Oct 2026, 12:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भारतीय संस्कृति की आत्मा है शक्ति उपासना, युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए - अविराज सिंह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि नवरात्र का पर्व आत्ममंथन, आत्मानुशासन और जीवन को सकारात्मक दिशा देने का अवसर है। यह पर्व हमें अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानने, बुराइयों पर विजय प्राप्त करने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

आज के युवाओं को नवरात्र के समय का उपयोग साधना, संयम और आत्मविकास के लिए करना चाहिए, ताकि वे जीवन में दृढ़ संकल्प, साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने पुरव्याऊ टोरी स्थित श्री सार्वजनिक दुर्गा महोत्सव में आरती में सहभागिता करते हुए मां दुर्गा की आराधना की तथा महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का कंठस्थ पाठ किया।

उन्होंने कहा कि दुर्गा उपासना भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो मनुष्य को अन्याय, अहंकार और नकारात्मकता के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। अविराज सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिव और शक्ति का संबंध सृष्टि के मूल भाव को अभिव्यक्त करता है।

शिव को चेतना और शक्ति को उसकी सक्रिय अभिव्यक्ति के रूप में देखा जाता है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप जीवन में तप, त्याग, संयम, सदाचार और कर्तव्यनिष्ठा जैसे गुणों को अपनाने का संदेश देते हैं।

मां शैलपुत्री प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण की प्रेरणा देती हैं, जबकि मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप साधना, तपस्या और आत्मसंयम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का नियमित और श्रद्धापूर्वक पाठ साधक के मन में साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार करता है।

नवरात्र में शक्ति की आराधना का विशेष महत्व है, क्योंकि यह पर्व व्यक्ति को अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त करने, कठिन परिस्थितियों का सामना करने और जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम द्वारा देवी दुर्गा की आराधना से जुड़ा प्रसंग शक्ति, समर्पण और दृढ़ संकल्प का संदेश देता है।

भारतीय धार्मिक परंपराओं में मां दुर्गा को साहस, सामर्थ्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना गया है। शक्ति उपासना का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में न्याय, सद्भाव, सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा भी मिलती है।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। महिलाओं की भूमिका परिवार के निर्माण से लेकर समाज और राष्ट्र के विकास तक महत्वपूर्ण है।

नवरात्र जैसे पर्व तभी सार्थक होंगे, जब हम देवी की पूजा के साथ समाज में प्रत्येक महिला को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देने का संकल्प भी निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे धार्मिक परंपराओं के मूल संदेश को अपने आचरण में उतारें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सहभागी बनें।

अविराज सिंह ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन के साथ कन्या सुरक्षा, महिला सम्मान और सामाजिक समानता का संकल्प लेना भी आवश्यक है। देवी के विभिन्न स्वरूप नारी की शक्ति, करुणा, त्याग और सृजनशीलता का स्मरण कराते हैं।

इसलिए किसी भी समाज की प्रगति का आकलन वहां की महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और अवसरों से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेते हुए निर्भयता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाना चाहिए।

महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र की आध्यात्मिक परंपरा मनुष्य को मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और कठिनाइयों से संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। नवरात्र का वास्तविक संदेश तभी पूरा होगा, जब हम पूजा-पाठ के साथ अपने व्यवहार में भी संवेदनशीलता, अनुशासन और परोपकार को स्थान देंगे तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को दूर करने के लिए आगे आएंगे।

उन्होंने कहा कि नवरात्र के अवसर पर वे सागर में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं। इसी क्रम में अविराज सिंह सराफा तिगड्डा, बड़ा बाजार में श्री विनोद प्रजापति द्वारा आयोजित विशाल चुनरी यात्रा तथा मकरोनिया स्थित वैदिक वाटिका में श्री वैदिक वानखेड़े द्वारा आयोजित वैदिक संस्कृति रास गरबा महोत्सव 2026 में शामिल हुए ।

इसके साथ ही मोतीनगर चौराहे पर श्री दुर्गा अवतार महोत्सव समिति द्वारा आयोजित महाआरती तथा संत कवरराम वार्ड स्थित झूलेलाल गार्डन में सिंधी समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित सिंधी समाज गरबा महोत्सव में भी सहभागिता की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नवरात्रि के अवसर पर विधायक प्रेमेंद्र विष्णु शेट ने श्री रामपुरुष प्रस्थान, मयेम में किए दर्शन; मंदिर के रखरखाव के लिए ₹20,000 का योगदान
North Goa16 Oct

नवरात्रि के अवसर पर विधायक प्रेमेंद्र विष्णु शेट ने श्री रामपुरुष प्रस्थान, मयेम में किए दर्शन; मंदिर के रखरखाव के लिए ₹20,000 का योगदान

मयेम: मयेम के विधायक प्रेमेंद्र विष्णु शेट ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रामपुरुष प्रस्थान, मयेम में…

पूरी खबर पढ़ें →
मातृशक्ति के शक्ति के सम्मान और जन कल्याण के संकल्प के साथ लालबहादुर शास्त्री वार्ड में लगभग 35,लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ,, महापौर श्रीमती सूरीने मातृशक्ति तो का किया पुष्प ह
मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे भक्त
Jhansi16 Oct

मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे भक्त

रिपोर्टर विनोद साहू मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध रूप से भंडारित 7 लाख से अधिक के 150 कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त
Sagar16 Oct

अवैध रूप से भंडारित 7 लाख से अधिक के 150 कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल द्वारा कृषि उपज…

पूरी खबर पढ़ें →
वन विभाग की टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Sagar16 Oct

वन विभाग की टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वन भूमि पर अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाकर…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदिरा नगर किराना दुकान की आड़ में कथित सट्टा एवं शराब बिक्री के आरोप कुठला पुलिस पर लग रहे प्रश्न चिन्ह
Katni16 Oct

इंदिरा नगर किराना दुकान की आड़ में कथित सट्टा एवं शराब बिक्री के आरोप कुठला पुलिस पर लग रहे प्रश्न चिन्ह

कटनी इंदिरा नगर क्षेत्र में एक किराना दुकान से कथित तौर पर खुलेआम सट्टा पर्ची और अवैध शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!