Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़

16 Oct 2026, 04:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़ - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर। राजस्थानी भाषा, संस्कृति और माटी की महक को देशभर के सिनेमाघरों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बनी राजस्थानी फीचर फिल्म ‘धूड़’ (Sandstorm) 23 अक्टूबर को देशभर में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म को 100 से अधिक शहरों में रिलीज़ करने की तैयारी है। इसे राजस्थानी सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि क्षेत्रीय भाषा की कहानी को राष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों तक पहुँचाने का यह एक बड़ा प्रयास है।

आनंद सिंह चौहान के लेखन निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर जोधपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित hui जिसमें उन्होंने बताया कि 40 वर्ष के बाद देश भर के सिनेमाघरों में भव्यता के साथ राजस्थानी फ़िल्म की प्रस्तुति होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की स्टार कास्ट और टीम ने मीडिया से रूबरू होकर फिल्म निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए।
फिल्म ‘धूड़’ पूरी तरह राजस्थानी भाषा में बनाई गई है। फिल्म के पोस्टर और दृश्यों में राजस्थान के ग्रामीण जीवन, रेगिस्तानी परिवेश और स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है। फिल्म के माध्यम से राजस्थानी भाषा और यहां के जनजीवन को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
फिल्म में यशपाल शर्मा, अलका अमीन और भवानी सिंह चौहान प्रमुख कलाकारों के रूप में नजर आएंगे। इनके साथ विवेक पारीक, प्रवीण चौधरी और वानिकी त्यागी को भी फिल्म में प्रस्तुत किया जा रहा है। फ़िल्म के सिनेमैटोग्राफ़र अशोक मीणा हैं जबकि कार्यकारी निर्माता सुरुचि शर्मा हैं।
फिल्म की कहानी और इसके पात्र राजस्थान के परिवेश से जुड़े हैं, जो दर्शकों को स्थानीय जीवन के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराएंगे।
फिल्म के प्रस्तुतकर्ता कलाम एकेडमी व समर जैन हैं। इसके निर्माता समर जैन, नरेंद्र कृष्णिया, मुकेश पारीक, डी. एस. चौहान और अभिषेक चोपड़ा हैं। फिल्म के संवाद आनंद सिंह चौहान ने लिखे हैं और संपादन विभव निगम ने किया है। फिल्म के संगीत और ओरिजिनल साउंडट्रैक की जिम्मेदारी मेहुल सुरती ने संभाली है। प्रोडक्शन डिजाइन प्रशांत देशमाने और सतीश अशोक पोद्दार ने किया है। फिल्म में मोहित माहेश्वरी एसोसिएट डायरेक्टर, अंकित प्रकाश पोस्ट प्रोड्यूसर और सुप्रिया कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में जुड़े हैं। साउंड डिजाइन एंथनी जयारुबन ने किया है, जबकि बोलॉय कुमार डोलॉय ने री-रिकॉर्डिंग एवं मिक्सिंग का कार्य संभाला है। फिल्म के कलरिस्ट जेवियर जोसेफ हैं, डीआई का कार्य रिडिफाइन स्टूडियो ने किया है और पब्लिसिटी डिजाइन यूटोपिया स्टूडियोज ने तैयार किया है।
राजस्थानी सिनेमा को देशभर तक पहुंचाने की पहल
राजस्थानी भाषा में बनी फिल्म ‘धूड़’ की देशव्यापी रिलीज को क्षेत्रीय सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। फिल्म के जरिए राजस्थान की भाषा, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की उम्मीद है। फिल्म की टीम को उम्मीद है कि स्थानीय भाषा में बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी।
फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जोधपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए फिल्म की टीम ने रिलीज से पहले मीडिया के साथ संवाद किया और फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़
Jodhpur16 Oct

राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़

जोधपुर। राजस्थानी भाषा, संस्कृति और माटी की महक को देशभर के सिनेमाघरों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए निःशुल्क काढ़ा वितरण किया गया
Chittorgarh16 Oct

बेगूं में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए निःशुल्क काढ़ा वितरण किया गया

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगु / मौसमी बीमारियों से बचाव एवं आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur16 Oct

चित्रगुप्त सभा माथुर समाज का 32वाँ स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया

सर प्रताप विधि महाविद्यालय, जोधपुर के संस्थापक अध्यक्ष गिरीश माथुर रहे मुख्य अतिथि; मेधावी विद्यार्थियों, प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur16 Oct

चित्रगुप्त सभा माथुर समाज का 32वाँ स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया

सर प्रताप विधि महाविद्यालय, जोधपुर के संस्थापक अध्यक्ष गिरीश माथुर रहे मुख्य अतिथि; मेधावी विद्यार्थियों, प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali16 Oct

जन्म-मृत्यु की विलंबित सूचना के पंजीयन के लिए न्यायालयों का क्षेत्राधिकार निर्धारित*

*जन्म-मृत्यु की विलंबित सूचना के पंजीयन के लिए न्यायालयों का क्षेत्राधिकार निर्धारित* पाली, 15 अक्टूबर। जन्म एवं मृत्यु…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!