Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

प्रिंटर मशीन खराब है…कहीं और प्रिंट करा लो…भरतपुर मे डाकघर कर्मचारियों की मनमर्जी से खाताधारक परेशान।

16 Oct 2026, 04:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रिंटर मशीन खराब है...कहीं और प्रिंट करा लो...भरतपुर मे डाकघर कर्मचारियों की मनमर्जी से खाताधारक परेशान। - BHARATPUR, राजस्थान

प्रिंटर मशीन खराब है…कहीं और प्रिंट करा लो…भरतपुर मे डाकघर कर्मचारियों की मनमर्जी से खाताधारक परेशान।

#भरतपुर। शहर मे डाकघर कर्मचारियों के मनमाने पूर्ण रवैय्ये के कारण प्रितिदिन कई खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पडता है। ऐसा ही एक ताजा मामला आज सामने आया, जहां एक खाताधारक शहर की रंजीत नगर स्थित शाखा पर अपनी पासबुक प्रिंट कराने के लिए गया। पीडित के काउंटर पर काफी देर खडे़ रहने के बाद डाकघर कर्मचारी ने यह बोल कर मना कर दिया कि यह खाता हेड पोस्ट ऑफिस का है, पासबुक को वही प्रिंट कराइये। इसके साथ ही कर्मचारी अपनी मनमर्जी दिखाते हुए यह कहता हुआ नजर आया कि अगर सभी लोग अपना काम कराने मेरे पास आएंगे तो, हेड पोस्ट ऑफिस कौन जाएगा। जब पीडित ने कर्मचारी की इस बात का विरोध किया तो कर्मचारी ने पहले कहा कि प्रिंटर मशीन चार–पांच दिन से खराब पडी हुई है और जब पीडित ने पूछा कि प्रिंटर खराब होने की सूचना आपने अधिकारियों को दी है तो कर्मचारी तुरंत अपनी बात से पलटते हुए कहने लगा कि एक दिन पहले खराब हुई है।
जिसके बाद पीडित अपनी पासबुक को प्रिंट कराने के लिए शहर के गांधी पार्क के सामने स्थित मुख्य शाखा पर पहुंचा तो वहां भी उसे यही परेशानी का सामना करना पडा।
पीडित जब मुख्य शाखा पर पहुंचा तो वहां पहले से ही खिड़की पर एक सूचना की पर्ची लगी हुई थी। जिसपर "प्रिंटर मशीन खराब होने के कारण पासबुक मे एंट्री नही हो रही है" लिखा हुआ था। पीडित ने काउंटर पर मौजूद कर्मचारी से पासबुक प्रिंट कराने की बोला तो उसने भी मशीन खराब होने का बहाना बना दिया। जिसके बाद पीडित उस काउंटर पर लिखी सूचना का फोटो खींचकर जैसे ही बाहर जाने लगा, तभी वहां मौजूद स्टाफ ने पीडित को वापस बुलाकर उसी काउंटर पर रखी प्रिंटर मशीन से पासबुक मे एंट्री करते हुए काउंटर पर लगी सूचना के पर्चे को भी फाड़ दिया।
गौरतलब है कि कुछ सरकारी कर्मचारियों के इस तरह लापरवाही पूर्ण व मनमाने ढंग से कार्य करने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशानी होती है। इसके साथ ही ऐसे लापरवाह कर्मचारियों की वजह से डाकघर जैसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्था का भी नाम खराब होता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तेंदुए के हमले से महिला सहित दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ा
Dhamtari16 Oct

तेंदुए के हमले से महिला सहित दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ा

धमतरी / नगरी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार ग्रामीणों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियो ने जिले के उच्च अधिकारियों से भेंट कर किया सम्मानित
Bahraich16 Oct

अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियो ने जिले के उच्च अधिकारियों से भेंट कर किया सम्मानित

*अपराध निरोधक समिति बहराइच की टीम ने जिले के उच्चधिकारियों से भेंट कर किया सम्मानित* बहराइच। उत्तर प्रदेशीय…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़
Jodhpur16 Oct

राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़

जोधपुर। राजस्थानी भाषा, संस्कृति और माटी की महक को देशभर के सिनेमाघरों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बनी…

सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर, परिजनों को किया सम्मानित!
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Oct

सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर, परिजनों को किया सम्मानित!

🚨🌸 **बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर के देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने मुकदमे में वारंटी आसिफ गिरफ्तार, कोला बस्ती से दबिश के दौरान पकड़ा गया**
Saharanpur16 Oct

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने मुकदमे में वारंटी आसिफ गिरफ्तार, कोला बस्ती से दबिश के दौरान पकड़ा गया**

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर के देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने मुकदमे में वारंटी आसिफ गिरफ्तार,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!