Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

हरिपुरा में 24वीं दौलतपुरा क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 320 खिलाड़ियों ने लिया भाग

16 Oct 2026, 08:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरिपुरा में 24वीं दौलतपुरा क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 320 खिलाड़ियों ने लिया भाग - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा

बेगु / हरिपुरा | राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा में 24वीं दौलतपुरा क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में डोराई, मेंघपुरा एवं दौलतपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 320 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 11 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीबीईओ द्वितीय कैलाश चंद्र गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि बेगूं के प्राचार्य अरुण कुमार व्यास तथा विशिष्ट अतिथि कल्याणपुरा के प्राचार्य गोपाल लाल शर्मा रहे। प्रतियोगिता संयोजक दौलतपुरा के प्राचार्य रत्नेश कुमार वर्मा थे। आयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मेघराज रेगर ने बताया कि ग्रामवासियों ने खिलाड़ियों एवं निर्णायकों के लिए भोजन सहित बेहतर व्यवस्थाएं कीं।

छात्र वर्ग में कबड्डी में अनोपपुरा, खो-खो में हरिपुरा तथा जिम्नास्टिक में मनकेसर विजेता रहे। 50 मीटर दौड़ में नारायण भील, 100 मीटर में आयुष गुर्जर और लंबी कूद में प्रदीप धाकड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ में दौलतपुरा की टीम विजेता रही।

छात्रा वर्ग में कबड्डी में अनोपपुरा, खो-खो में हरिपुरा तथा जिम्नास्टिक में भगवानपुरा विजेता रहे। 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में हरिपुरा की दिव्यांशी धाकड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ में हरिपुरा की छात्राओं की टीम विजेता रही।

बाहर से आए टीम प्रभारियों, खिलाड़ियों एवं निर्णायकों ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मुख्य निर्णायक शिवराज गोस्वामी ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रावतभाटा में अस्थाई शेल्टर होम शुरू। जमीन आवंटन तक अस्थाई शेल्टर होम में किया जाएगा कम्युनिटी एनिमल का ईलाज।
Chittorgarh16 Oct

रावतभाटा में अस्थाई शेल्टर होम शुरू। जमीन आवंटन तक अस्थाई शेल्टर होम में किया जाएगा कम्युनिटी एनिमल का ईलाज।

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगु / रावतभाटा नगर में आए दिन हो रही डॉग बाइट एवं मंकी बाइट की…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रिंटर मशीन खराब है…कहीं और प्रिंट करा लो…भरतपुर मे डाकघर कर्मचारियों की मनमर्जी से खाताधारक परेशान।
Bharatpur16 Oct

प्रिंटर मशीन खराब है…कहीं और प्रिंट करा लो…भरतपुर मे डाकघर कर्मचारियों की मनमर्जी से खाताधारक परेशान।

प्रिंटर मशीन खराब है...कहीं और प्रिंट करा लो...भरतपुर मे डाकघर कर्मचारियों की मनमर्जी से खाताधारक परेशान। #भरतपुर। शहर…

पूरी खबर पढ़ें →
नई ग्राम पंचायत बंडोली में बहुत ही रोमांचक दो मजबूत सरपंच प्रत्याशी
Salumbar16 Oct

नई ग्राम पंचायत बंडोली में बहुत ही रोमांचक दो मजबूत सरपंच प्रत्याशी

सलूंबर जिले के सराड़ा पंचायत समिति के बंडोली ग्राम पंचायत में दो सरपंचों का आमना-सामना नई ग्राम पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़
Jodhpur16 Oct

राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़

जोधपुर। राजस्थानी भाषा, संस्कृति और माटी की महक को देशभर के सिनेमाघरों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बनी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!