भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा एक वक्तव्य में कहा की जरूरत पड़ने पर हम पाकिस्तान का समर्थन करेंगे के बयान को लेकर आज जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मदन राठौड़ का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया । जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि भारत और अमेरिका के बीच यदि कोई बात होती है तो आप किन का समर्थन करेंगे तो उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान का समर्थन करेंगे की बात को लेकर आज जोधपुर के नई सड़क चौराहे पर उनका पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
ओमकार वर्मा ने कहा कि उनके इस वक्तव्य से यह बात स्पष्ट होती है कि वह पाकिस्तानी समर्थक है मदन राठौड़ जी को यह ज्ञात होना चाहिए कि भारत में हुए जितने भी आतंकी हमले चाहे वह पुलवामा मुंबई टेररिस्ट अटैक संसद पर हमला जैसी अनेको घटनाओं का सीधे रूप से पाकिस्तान जिम्मेदार रहा है । ऐसे में उनका यह बयान उनकी इस बात को इंगित करता है कि वह पाकिस्तान के समर्थक है ऐसे व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उनके विरुद्ध कार्रवाई होने चाहिए उनके इस देशद्रोही बयान के बावजूद भी वह अभी तक अपने पद पर हैं यह बड़े शर्म की बात है साथ उन्होंने कहा कि इस प्रकार का बयान देना देश की जनता के साथ उनकी भावना के साथ कुठाराघात है ।
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, गणपत सिंह चौहान, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम खान, अनिल जोशी, जगदीश सांखला, लियाकत अली रंगरेज, मयंक देवड़ा, राजेश, रामदेव, तीर्थराज कल्ला, हेमंत शर्मा, धनपत गुजर, गोपाल राज कल्ला, मनोज व्यास, सुरेश शर्मा, इमरान खान, नरेंद्र शर्मा, मनोज गहलोत, शबनम अब्बासी, फिरोज फैम, राजा बाबू कल्ला, चंद्र प्रकाश असेरी, महेंद्र माथुर, महेंद्र मेवाड़ा, फरजाना चौहान, इश्तियाक अली, राजू वसीम, अख्तर सहित बड़ी संख्या में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






