रामलीला मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रामलीला कमेटी ने युवा नेता साइन शम्स को भेंट की अल्लाह हू अकबर की सीनरी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रामलीला मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : रामलीला कमेटी ने युवा नेता शाहीन शम्स को भेंट की 'अल्लाह हू अकबर' लिखी सीनरी।
तावडू। नगर में शनिवार रात आयोजित जय भारत रामलीला एवं धार्मिक रामलीला के शुभारंभ अवसर पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली। रामलीला कमेटियों ने शुभारंभ करने पहुंचे कांग्रेसी युवा नेता शाहीन शम्स को सम्मान स्वरूप एक विशेष सीनरी भेंट की, जिस पर अरबी भाषा में कलमा अल्लाह हू अकबर लिखा हुआ था। इस भेंट के माध्यम से आयोजकों ने एकता और सौहार्द का संदेश दिया।
इस मौके पर शाहीन शम्स ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को नमन करते हुए कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह मर्यादा, सत्य और प्रेम की सीख देती है। भगवान राम का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा देता है। शाहीन शम्स ने कहा कि वह बचपन से ही रामलीला देखते आ रहे हैं और तावडू की रामलीला की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय मिलकर भागीदारी करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं। तावडू के लोगों ने उन्हें शुभारंभ का अवसर दिया, यह उनके लिए गर्व की बात है।
गौरतलब है कि देशभर में दशहरा से पूर्व रामलीला मंचन चल रहा है, लेकिन नूंह-मेवात क्षेत्र की रामलीला हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए जानी जाती रही है। इस बार तावडू में भी रामलीला मंच पर कलमा लिखी सीनरी भेंट कर आयोजकों ने सांप्रदायिक सौहार्द का मजबूत संदेश दिया, जिसकी नगर में सराहना हो रही है। कार्यक्रम में दोनों रामलीला कमेटियों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚩 ग्राम पंचायत फुलवार में मां दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रत्याशी संजय सिंह धुर्वे…
पूरी खबर पढ़ें →
इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने पैदल यात्रा कर सालासर मे बाला जी के दर्शन किये और इनेलो की…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल ट्रेफिक पुलिस के इंचार्ज रामलाल का आज तबादला हो गया उनको अब करनाल मे ही सिटी थाने…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे बिजली क्षेत्र के निजीकरण को लेकर किसानो, बिजली कर्मचारियों, उपभोक्ता संघठनों और सामाजिक संघठनों ने आज…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी ने मोहा मन पत्रकारों ने आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों के…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी ने मोहा मन पत्रकारों ने आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।