वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई कार
UP POLICE
Police Commissionerate Varanasi
शहर के साजन तिराहे पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त कार का पंजीकरण नंबर UP65EW7556 बताया जा रहा है। हादसा इतना जोरदार था कि कार सड़क पर पूरी तरह पलट गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर नहीं बताई है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
कार पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग हादसे का वीडियो बनाने तथा तस्वीरें खींचने लगे। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई कार को सीधा कर वहां से हटाया गया। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी
#varanasi #banaras #kashi वंदे भारत