Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

बरुआसागर के सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर में 25वां मंसिल माता महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा संपन्न; पत्रकारों का हुआ सम्मान

19 Oct 2026, 10:42 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरुआसागर के सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर में 25वां मंसिल माता महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा संपन्न; पत्रकारों का हुआ सम्मान - JHANSI, उत्तर प्रदेश

बरुआसागर के सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर में 25वां मंसिल माता महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा संपन्न; पत्रकारों का हुआ सम्मान

11 से 20 अक्टूबर तक चला धार्मिक आयोजन, बुंदेलखंडी कथा वाचक नवीन बिहार ने दिया धर्म और संस्कारों का संदेश,
बरुआसागर (झांसी)। बरुआसागर झांसी बस स्टैंड स्थित सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर में 25वें मंसिल माता महोत्सव के अंतर्गत 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। मुख्य पुजारी सुरेश दाऊ पंडा के अनुसार, महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा के समापन अवसर पर पत्रकारों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन 20 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव का आयोजन राधा स्वरूपा महक देवी जी के पावन सानिध्य में हुआ, जबकि श्रीमती साधना-आकाश सिंह यादव मुख्य परीक्षित रहीं। बुंदेलखंडी कथा वाचक नवीन बिहार ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति की महिमा तथा धर्म और कर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

बुंदेलखंडी कथा वाचक ने दिया धर्म और संस्कारों का संदेश

बुंदेलखंडी कथा वाचक नवीन बिहार ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली आध्यात्मिक प्रेरणा है। कथा श्रवण से मनुष्य को प्रेम, सेवा, करुणा, परोपकार और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे धार्मिक उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करें।

क्षेत्रवासियों के सहयोग से होगा विशाल भंडारा

मुख्य पुजारी सुरेश दाऊ पंडा के अनुसार, 25वें मंसिल माता महोत्सव के अंतर्गत 20 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा क्षेत्रवासियों के सहयोग और जनसहभागिता से संपन्न किया जाता है। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करते हैं।
आयोजन से जुड़े लोगों ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों से भंडारे में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सामूहिक सहयोग से सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं, ताकि विशाल भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

महोत्सव के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी और समाचारों के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाते हैं। उनकी भूमिका समाज को जागरूक करने और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मुख्य पांडा सुरेश कुशवाहा (दाऊ) राजू साहू, मोहन अग्रवाल, राजकुमार कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा,चिंटू कुशवाहा, राजू रायकवार (चाचा),
महेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा,भोले कुशवाहा, लखन कुशवाहा,अरविंद कुशवाहा मनोज प्रजापति, दीपक रायकवार, कल्लू प्रजापति और बृजेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर विनोद साहू

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता
Jhansi19 Oct

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई कार UP POLICE Police Commissionerate Varanasi शहर के साजन तिराहे पर सोमवार सुबह एक
*महाराष्ट्र के किसानों के लिए डॉ. काशीनाथ सिंह ने की विशेष पूजा-अर्चना*
Chandrapur19 Oct

*महाराष्ट्र के किसानों के लिए डॉ. काशीनाथ सिंह ने की विशेष पूजा-अर्चना*

वन्दे भारत टीवी लाइव न्यूज़ महेश निषाद *बल्लारपुर :* 72 विधानसभा बल्लारपुर बांधकाम कामगार समिति के सह-अध्यक्ष एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान
Azamgarh19 Oct

जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!