दशहरा- दुर्गा मां मूर्ति विसर्जन के चलते नागपुर शहर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है

विजयादशमी दशहरा/ देवी मां प्रतिमा विसर्जन पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं। .
नागपुर = कल मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का समापन, देवी दूर्गा मां के प्रतिमा विसर्जन के साथ हो जायेगा। कल विजयादशमी दशहरा पावन पर्व भी है। नवरात्रि उत्सव, देवी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए नागपुर शहर में यातायात की व्यवस्था के तहत मार्ग मे बदलाव किया गया है। नागपुर शहर यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त श्री आदित्य मिरखेलकर द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार कल मंगलवार 20 अक्टूबर तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार फुटाला तालाब,,गोरेवाड़ा कृत्रिम तालाब, और कोराड़ी तालाब की ओर जाने वाले देवी विसर्जन मार्गों पर जरूरत के अनुसार यातायात पर प्रतिबंध गए हैं। विसर्जन के समय पर भक्तजनों की भीड़ ,यातायात जाम और दुर्घटनाओं, कई अंदेशा को ध्यान में रखते हुए यातायात मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली देवी विसर्जन के लिए मानकापुर, कोराड़ी, टी पाइंट, महादुला टी पाइंट, भारतमाता चौक, सहित निर्धारित मार्गों का उपयोग यातायात के लिए किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहन नांदा फाटा मार्ग से कोराड़ी तालाब तक पहुंचेंगे। नागरिकों से अपील किया गया है कि विसर्जन के समय निर्धारित मार्गों का पालन करने और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से बनाए रखने में यातायात विभाग की मदद करें। , मानकापुर क्षेत्र से आने वाले विसर्जन वाहन – मनीष नगर और आसपास के निर्धारित मार्गों से फुटाला तालाब तक पहुंचेंगे। सहकारनगर क्षेत्र के वाहनों के लिए खामला चौक, सावरकर नगर चौक, आठ रास्ता चौक, शंकरनगर चौक, रविनगर चौक, का मार्ग तय किया गया है। तेलंखेड़ी टी.पाइंट और भरतनगर टी पाइंट से आने वाले वाहनों को निर्धारित किए गए पार्किंग स्थान पर ही वाहनों को रखना होगा। विसर्जन के पश्चात खाली हुए वाहन वायुसेना नगर, टीसीआईएल टाॅवर चौक, और बाल उद्यान मार्ग से वापिस लौटना होगा। पुलिस तालाब में देवी मां की मूर्ति विसर्जन के लिए लिबर्टी चौक, छानी बाईपास, दुर्गा मंदिर छावनी और जूना काटोल, नाका मार्ग तय किया गया है।.गोरेवाड़ा कृत्रिम तालाब के लिए लिबर्टी चौक, छावनी बाईपास, जूना काटोल नाका, गिट्टीखदान, बोरगांव, चौक आदि मार्गों से वाहन पहुंचेगे। मानकापुर चौक से गोरेवाड़ा चौक जाने वाले वाहन जरूरत के अनुसार नवीन काटोल मार्ग से डायवर्ट किया गया है। विसर्जन की अवधि में वर्धा से नागपुर शहर की आने वाले भारी वाहन नागपुर शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। छिंदवाड़ा और अमरावती की ओर से जाने वाले भारी वाहनों के लिए सावनेर आउटर रिंग रोड और जामठा बाईपास से भंडारा नेशनल हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग तय किए गए हैं। कामठी और छिंदवाड़ा की ओर आने और जाने वाले वाहनों के लिए भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। तेलंखेड़ी हनुमान मंदिर से फुटाला तालाब की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। संबंधित वाहनों को तेलंखेड़ी हनुमान मंदिर के सामने मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के पास निर्धारित किए गए पार्किंग स्थान पर ही वाहनों को रखना होगा, यहां से विसर्जन के लिए आगे की व्यवस्था रहेगी। काॅटन मार्केट क्षेत्र से आने वाले विसर्जन वाहनों के लिए काॅटन मार्केट चौक, लोहापुल, मानसिक चौक, रविनगर और भरतनगर चौक से होते हुए फुटाला तालाब तक पहुंचने के लिए मार्ग तय किया गया है।.यातायात मार्ग परिवर्तन अधिसूचना के अनुसार पूर्व नागपुर क्षेत्र से फुटाला तालाब जाने वाले देवी मूर्ती विसर्जन वाहनों के लिए सीए रोड, रामझूला मार्ग, जयस्तंभ चौक, श्रीमोहनी काम्पलेक्स, एलआईसी चौक, साधु वासवानी मार्ग, लिबर्टी टी पाइंट, सीके नायडू चौक, सदर पुलिस स्टेशन, जापानी गार्डन चौक, कोलफील्ड्स कार्यालय, दूध डेयरी, और तेलंखेड़ी हनुमान मंदिर मार्ग तय किया गया है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







