*आज शिवनगर वार्ड, बल्लारपुर में भव्य देवी जागरण का आयोजन – भक्ति और आस्था का संगम*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
महेश निषाद
बल्लारपुर, 19 अक्टूबर 2026 – बल्लारपुर शहर में इस समय नवरात्रि उत्सव की भक्ति और उल्लास की लहर छाई हुई है। पूरे शहर में माता रानी की आराधना श्रद्धा भाव से की जा रही है। जगह-जगह पर डांडिया, रास गरबा की धूम मची है, तो कहीं भजन-कीर्तन और देवी जागरण से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।
इसी भक्तिमय श्रृंखला में आज सोमवार, 19 अक्टूबर को शिवनगर वार्ड में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन *शिवसैनिक नवदुर्गा मंडल* की ओर से किया जा रहा है।
मंडल के प्रमुख *श्री संतोष दुर्गे* ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवनगर वार्ड स्थित *संतोषी माता मंदिर के सामने के खुले मैदान* पर शाम *7:00 बजे से* इस भव्य देवी जागरण का शुभारंभ होगा। देर रात तक चलने वाले इस जागरण में माता रानी के भजनों से पूरा परिसर गूंज उठेगा।
इस भव्य आयोजन को लेकर शिवनगर वार्ड के नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मंडल द्वारा भव्य मंच, आकर्षक रोशनी और सजावट की तैयारी की गई है।
*प्रमुख अतिथियों की रहेगी उपस्थिति*
इस देवी जागरण में प्रमुख अतिथि के रूप में *शिवसेना (शिंदे गुट) के जिला प्रमुख माननीय युवराज धानोरकर* सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।
श्री धानोरकर के साथ-साथ शिवसेना के अन्य नेताओं के आगमन से इस धार्मिक आयोजन को सामाजिक एकता का भी स्वरूप प्राप्त होगा।
*कल होगा महाप्रसाद का वितरण*
मंडल के प्रमुख संतोष दुर्गे ने बताया कि देवी जागरण के पश्चात *मंगलवार, 20 अक्टूबर को भव्य महाप्रसाद* का वितरण किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में भाविक भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
उन्होंने बल्लारपुर शहर के सभी माता के भक्तों, नागरिकों और शिवसैनिकों से अपील की है कि वे इस भव्य देवी जागरण और महाप्रसाद में उपस्थित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मां सिद्धिदात्री की आराधना, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब महानवमी पर महुली के तीन दुर्गा पूजा पंडालों…
पूरी खबर पढ़ें →
के जे एस सीमेंट प्लांट के अंदर होगा आयोजन* *लाखों की संख्या में आ सकते हैं भक्त* मैहर,मां…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर -(कन्हैया लाल लखारा ) फूलिया कलां --धनोप माता मंदिर में आज भक्तों की भा री भीड़ उमड़ी।…
पूरी खबर पढ़ें →
बलात्कारियों, भ्रष्टाचारियों और गोहत्यारों को फांसी होनी चाहिए: स्वामी रामदेव -कन्या पूजन के दौरान सनातन संस्कृति और नारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनागपुर दीक्षाभूमि में अनुयायियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में,रखते हुए 18अक्टूबर2026 की सुबह नौ बजे से…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदेवी प्रतिमा को भक्तगण पालिका द्वारा बनाए गए सरोवर गड्ढे में देवी मूर्तियों का करें विसर्जन-अरविंद उप जिलाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।