Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

मैहर किले में महाराजा अक्षयराज सिंह जू देव ने किया श्री बिहारी जू का पूजन-अर्चन, निकली भव्य शोभायात्रा

21 Oct 2026, 12:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मैहर किले में महाराजा अक्षयराज सिंह जू देव ने किया श्री बिहारी जू का पूजन-अर्चन, निकली भव्य शोभायात्रा - मैहर, मध्य प्रदेश

*मैहर किले में महाराजा अक्षयराज सिंह जू देव ने किया श्री बिहारी जू का पूजन-अर्चन, निकली भव्य शोभायात्रा*

*सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने की सहभागिता, आस्था और परंपरा के बीच मनाया गया विजयादशमी पर्व*

मैहर। विजयादशमी के पावन अवसर पर मैहर किले में धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच भगवान श्री बिहारी जू का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। महाराजा श्री अक्षयराज सिंह जू देव ने भगवान श्री बिहारी जू की पूजा-अर्चना कर विधिवत आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान किले में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
पूजन-अर्चन एवं आरती के पश्चात भगवान श्री बिहारी जू की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने विजयादशमी पर्व की गरिमा को और बढ़ा दिया। पूरा आयोजन आस्था, परंपरा और धार्मिक उल्लास का प्रतीक बना रहा।
जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस धार्मिक आयोजन में सतना सांसद माननीय ,श्री गणेश सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर दशहरा कमेटी अध्यक्ष संतोष सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी भैया’, कुलदीप तिवारी, पार्षद अशोक चौबे, पुष्पराज सिंह बघेल, सत्यभान पटेल, गुड्डू चौरसिया, दिलीप त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश चौरसिया, दिनेश मौर्य, युवराज सिंह, नितिन सराफ, अंबुज द्विवेदी, संजय जादवानी, छोटी मैनी, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, समिति सदस्य आलोक अग्रवाल, पुजारी परिवार से सौरज पाण्डेय रीटा आहूजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही मैहर पुलिस
कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैहर कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे। पुलिस की मौजूदगी में धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मैहर किले में आयोजित इस कार्यक्रम ने विजयादशमी के अवसर पर क्षेत्र की धार्मिक विरासत, पारंपरिक मान्यताओं और सामाजिक सहभागिता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!