श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ रामलीला का समापन

श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ रामलीला का समापन
नारनौल-: स्थानीय शहर की अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रैमेटिकल क्लब के रंग मंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था कि और से चल रही रामलीला में 2011 से लगातार 16वी रामलीला में भगवान श्री राम के राजतिलक की लीला का मंचन के साथ समापन हुआ!
रामलीला कमेटी के संरक्षक प्रेम चंद गुलाटी ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ अनूप भाटा, मोनू भाटा द्वारा गणेश पूजन के साथ रामलीला का प्रारंभ हुआ व गुलाटी ने बताया कि मंच संचालन भारत भूषण तायल ने किया!
रामलीला कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र जैन ने बताया कि आज के जमाने को भले ही मोबाइल फोन की काफी लत लग गई हो, भले ही इंटरनेट पर सभी कुछ आसानी से देखने को मिल जाता है। लेकिन रामलीला का मंच एक ऐसा है, जो आज भी लोगों को मोबाइल फोन से निकालते हुए मंचन देखने को मजबूर करता है। दशकों से रामलीला मंचन के साथ लोगों को जोड़कर रखने वाली श्री कृष्णा ड्रैमेटिकल क्लब व भगवान नारायण सेवा संस्था द्वारा इन 15 दिनों तक हर श्रोता को श्री राम के चित्रण के साथ मिलाया। एक दिन पहले दशहरे का आयोजन सफलतापूर्वक करने के बाद संस्था द्वारा 15वीं रात को श्री राम जी का राजतिलक करने के उपरांत रामलीला का समापन किया गया।उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक रामलीला का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने दिन रात मेहनत करके रामलीला के पात्रों का रोल निभा लोगों को राम की लीला के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि आयोजन में सभी पदाधिकारियों, सभी शहरवासियों का सहयोग रहा। अंत में मेहमानों को सभा द्वारा सम्मानित किया गया। जबकि 15 दिन तक आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। अंत में श्री राम जी की आरती उतारी गई, जिसमें रामलीला प्रांगण में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके उपरांत जय श्री राम के जयघोष के साथ रामलीला का समापन किया गया। राम-नवीन सिंघल, सीता- संजय प्रजापति, लक्षण- मनोज निर्मल, हनुमान-शुभम सोनी,भरत- हिमांशु निर्मल,शत्रुघ्न – दीपक कोहली ने सुंदर अभिनय किया! इस अवसर पर दयानंद सैनी मंत्री,विजय जैन विजय जैन,अनूप गर्ग भाटा,मोनू भाटा जगदीश बिल्ला,गोपाल जैन, बिशन सैनी,मनोज निर्मल,देवकी सैनी,नरेश तायल संजय वर्मा,दया डुलगच,दीपक सेन, जोगिंदर शर्मा,ध्रुव वर्मा,धरमवीर,होशियार,अरविंद सैनी ,वासुदेव सिंघल,प्रथम मित्तल दिनेश सैनी,दीपक कोहली, विष्णु बेनीवाल ध्रुव वर्मा शुभम सोनी विवेक शर्मा मुकेश आनंद धंधे स्टाइल मनोज तायल डॉक्टर ओम प्रकाश सैनी वासुदेव सिंघल सतीश बेदी महावीर विकास कटारिया संजय गोयल रोणी बाजवा, विकास भडेसरा ,कनिष्क कोहली, दीपक कोहली, गौरव गोयल, दीपक सैनी ,वेद प्रकाश सैनी ,संजय दुलगज ,जगदीश बिल्ला, योगेश कौशिक, रमेश शर्मा, अरविंद सैनी, अभिषेक सोनी, धर्मवीर, रामकिशोर अग्रवाल ,विजय जैन ,दयानंद सैनी, युवी ,अग्रवाल चिराग , हितेश वर्मा जतिन ,तरुण, हितेश बिल्ला, कृतिका निर्मल ,कर्तव्य पार्थ कंछन, चिन्नू जाबर आदि मौजूद थे!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







