दौलतपुरा क्लस्टर लगातार दूसरी बार बना जनरल चैंपियनशिप विजेता

रिपोर्टर : दुर्गालाल पालीवाल
बेगूं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीपुरा में आयोजित 24वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्षीय) खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में दौलतपुरा क्लस्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार जनरल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में दौलतपुरा, डोराई और मेघपुरा क्लस्टर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
अध्यापक मुकेश कुमार धाकड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान दौलतपुरा क्लस्टर के खिलाड़ियों ने कबड्डी, जिम्नास्टिक, लंबी कूद और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनोपपुरा की छात्राओं ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र वर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा के खिलाड़ियों ने खो-खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जिम्नास्टिक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनकेसर के छात्र प्रथम तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में अनोपपुरा के प्रदीप धाकड़ ने प्रथम तथा हरिपुरा की दिव्यांशी धाकड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में प्रदीप धाकड़ और 100 मीटर दौड़ में दिव्यांशी धाकड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ के छात्र वर्ग में अनोपपुरा की टीम प्रथम तथा छात्रा वर्ग में हरिपुरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के दौरान मोतीपुरा ग्रामवासियों की ओर से खिलाड़ियों के लिए शानदार भोजन एवं पारितोषिक व्यवस्था की गई। इस उपलब्धि में क्लस्टर प्रभारी दिनेश चन्द्र धाकड़, मुकेश कुमार धाकड़, विकास जांगिड़, रामघणी नागर, मनेश व्यास, नेहा रानी सोनी तथा कोच हरीश पंचोली, गोविन्द कुमावत और दिलीप सिंह गुर्जर सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लगातार दूसरी बार जनरल चैंपियनशिप जीतने पर खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







