थाना ठूठीबारी पुलिस ने 25 शीशी नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ठूठीबारी /महराजगंज
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने 25 शीशी नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को थाना ठूठीबारी की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लक्ष्मीपुर एसएसबी मार्ग स्थित बंधा रोड पर नो मैन्स लैंड के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बोरी से किस-मिस सौंफ ब्रांड की 25 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गनेस पुत्र दरबारी (58 वर्ष), निवासी ग्राम कड़जा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
बरामद प्रत्येक शीशी में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस तरह कुल 7.5 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।
इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ठुठीबारी/महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज।25 अक्टूबर 2026 रविवार रविवार को जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी…
पूरी खबर पढ़ें →
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान कला हाई स्कूलमें छात्र छात्राओं तथा परिजनों को गुस्सा उसे वक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ में PET परीक्षा को लेकर युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, परीक्षा केंद्रों पर लगी लंबी कतारें मेरठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
*अपराध निरोधक समिति ने थाना प्रभारी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक को किया सम्मानित* *त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
मानव सेवा के लिए आगे आए तीन रक्तवीर, जरूरतमंदों को रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल बहिन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।