कांठ: पुलिस मिली सफलता, चोरी की तीन बाइकों समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

कांठ नगर में डॉ. यूसुफ के क्लीनिक के सामने से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कांठ पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें वादी की चोरी हुई बाइक के अलावा अमरोहा के जेएस डिग्री कॉलेज से चोरी की गईं दो मोटरसाइकिल भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई।
कांठ थाना पुलिस के मुताबिक, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के महबुल्लागंज निवासी अमन सिंह यादव की काली हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल 24 अक्टूबर को कस्बा कांठ में डॉ. यूसुफ के क्लीनिक के सामने से चोरी हो गई थी। इस संबंध में कांठ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्ध की तस्वीर प्राप्त की। इसके बाद हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने यक्ष ऐप के माध्यम से उसकी पहचान शान मोहम्मद पुत्र नसीम उर्फ लक्कड़ निवासी हरिनूरपुर उर्फ छोटा नूरपुर, थाना कांठ के रूप में की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 अक्टूबर की रात करीब 1:38 बजे शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने क्लीनिक के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपित की निशानदेही पर अमरोहा स्थित जेएस डिग्री कॉलेज से चोरी की गईं दो अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। इन दोनों वाहनों के पंजीकरण नंबर इन मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने पूछताछ में कांठ, छजलैट और आसपास के क्षेत्रों में कई अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी बताई है। उसने कुछ वाहनों को राह चलते लोगों को बेचने की बात कही। पुलिस उसके बताए स्थानों और अन्य मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और चोरी का माल रखने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राहुल राघव, संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल गौतम, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







