कांठ में धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव

— वाल्मीकि समाज द्वारा निकाली गई 33वीं भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा
— वक्ताओं ने जनसभा में दिया महर्षि के आदर्शों को अपनाने पर जोर
कांठ नगर व क्षेत्र में श्री कमलेश्वर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के द्वारा नगर में परंपरागत ढंग से 33वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महर्षि वाल्मीकि का रथ और तमाम झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।

कांठ नगर के मोहल्ला माननगर में श्री कमलेश्वर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में नव युवक वाल्मीकि कमेटी के द्वारा किए गए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन सोमवार की प्रातः देवी के जागरण समाप्ति के बाद मंदिर परिसर में हवन-पूजन इत्यादि धार्मिक अनुष्ठान वाल्मीकि समाज के द्वारा किए गए। जिनमें अतिथि के रूप में कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने भाग लिया।

इसके बाद शाम चार बजे आयोजित जनसभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी ने महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद वक्ताओं ने महर्षि के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि को पगडी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा युवा नेता विष्णु अवतार प्रजापति, समाज सेवी जुल्फिकार अहमद, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कुमार बिश्नोई, विश्वबंधु बिश्नोई, देवराज सिंह जाटव, सौरभ अग्रवाल, रिजवान अल्वी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद मुख्य अतिथि मुकेश माहेश्वरी ने 33वीं वार्षिक भव्य शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में श्री कमलेश्वर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के रथ सहित तमाम धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा माननगर श्री वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए देर रात अपने गंतव्य पर पहुंचकर समपन हुई।

व्यवस्था में नव युवक वाल्मीकि कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वाल्मीकि, उपाध्यक्ष संदीप वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, उपकोषाध्यक्ष राजन वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि, अजय कुमार वीरू वाल्मीकि, विश्म्भर वाल्मीकि, आदित्य वाल्मीकि, दिपांकर वाल्मीकि, निशांत वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, सुजीत कुमार वाल्मीकि, गौरव कुमार, नितिन कुमार, सोनू, सुमित कुमार, संदीप कुमार, महेंद्र वाल्मीकि, नवीन कुमार, सचिन कुमार, कुलवंत सिंह, संतोष कुमार, संजय कुमार, रमनदीप, राहुल, लकी, राजीव कुमार, विनोद कुमार आदि सहित वाल्मीकि समाज के लोग रहे। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार आदि भारी फोर्स के साथ उपस्थित रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



