कांठ: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से ग्राम प्रहरी की दर्दनाक मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से कांठ थाने के ग्राम प्रहरी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह गन्ना तुलवाने के लिए कोल्हू पर पहुंचे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे खिसकता देख उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वह उसके पहिए की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर (फजलबाद) के रहने वाले मनोज कुमार सैनी (42) पुत्र धर्म सिंह कांठ थाने के ग्राम प्रहरी के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह वह गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ग्राम अलीहाबाद स्थित कोल्हू पर तौल कराने पहुंचे थे। बताया गया कि ट्रैक्टर खड़ा करते समय वह गियर लगाना भूल गए, जिसके चलते गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पीछे की ओर खिसकने लगी।
ट्रॉली को पीछे जाता देख मनोज कुमार उसे रोकने के लिए दौड़े। इसी दौरान उनका पैर ट्रॉली के नीचे आ गया और पहिया उनके ऊपर से उतर गया। गंभीर हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मनोज कुमार अपने पीछे बेटी सोनी और बेटे रवि समेत परिवार को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना -अंतिम संस्कार आज…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधर्म हमें कहाँ ले जा रहा है? 🤔🙏 धर्म का असली उद्देश्य इंसान को इंसान से जोड़ना, प्रेम,…
पूरी खबर पढ़ें →
पवन सुत इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को दी कानून और पॉक्सो एक्ट की जानकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
सीतापुर में 1 नवंबर को लगेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा कैंप, विकास भवन में तैयारियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़ रानी के सराय थाना क्षेत्र के रुद्री गांव में 19 साल पहले दोहरी दशहरे के दिन दोहरे…
पूरी खबर पढ़ें →
सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण सीतापुर। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।