Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनीं 235 आवेदकों की समस्याएं।

28 Oct 2026, 07:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनीं 235 आवेदकों की समस्याएं। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनीं 235 आवेदकों की समस्याएं।
प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

सिंगरौली:  कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर श्री संघप्रिय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 235 आवेदन प्राप्त हुए। प्रभारी कलेक्टर ने आवेदकों से उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित आवेदकों को वास्तविक राहत मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री अमित सिंह बम्हरौलिया, एसडीएम श्री सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर श्री सौरभ मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला जेल में प्रहरी की करतूत! वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया|
Indore28 Oct

जिला जेल में प्रहरी की करतूत! वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया|

जिला रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे | जिला जेल में कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने वाले वर्दीधारी जेल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya28 Oct

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वो एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित l

प्रेस विज्ञप्ति *अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित* गया, दिनांक:…

पूरी खबर पढ़ें →
ગાંધીનગરમાં PSIએ સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી હોવાની ઘટના
Arvalli28 Oct

ગાંધીનગરમાં PSIએ સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી હોવાની ઘટના

ગાંધીનગર: ગુજરાતની રાજધાની ગાંધીનગરમાં મુખ્યમંત્રીની સુરક્ષામાં ફરજ બજાવતા એક પોલીસ સબ ઇન્સ્પેક્ટર (PSI)એ પોતાની સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot28 Oct

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 2 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ 28 ਫਰਵਰੀ ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਰਹੇਗਾ ਨਵਾਂ ਸ਼ਡਿਊਲ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ........ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....ਪੰਜਾਬ ’ਚ 2 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ’ਚ ਬਦਲਾਅ, 28 ਫਰਵਰੀ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur28 Oct

केंद्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है।

प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!