Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

नगर निगम की जनसुनवाई में महापौर प्रीती सूरी सख्त एक एक प्रकरण पर हुई सुनवाई,, जनसमस्याओं के निराकरण में अधिकारीयों की जबाब देही तयरणमे

28 Oct 2026, 08:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगर निगम की जनसुनवाई में महापौर प्रीती सूरी सख्त एक एक प्रकरण पर हुई सुनवाई,, जनसमस्याओं के निराकरण में अधिकारीयों की जबाब देही तयरणमे - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
नागरिकों की की समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी निराकरण के उद्देश्य से 27 अक्टूबर मंगलवार को नगर पालिक निगम कटनी में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। महापौर ने जनसुनवाई को केवल आवेदन प्राप्त करने की औपचारिक प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए, शिकायतों के वास्तविक समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का निराकरण केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि संबंधित समस्या का स्थायी समाधान धरातल पर दिखाई देना चाहिए, ताकि आवेदकों को वास्तविक राहत मिल सके।

जनसमस्याओं के समाधान में विभागीय समन्वय और जवाबदेही पर जोर

जनसुनवाई के दौरान पेयजल, ड्रेनेज, लोक निर्माण एवं आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित नागरिकों के प्रकरण हुए। महापौर श्रीमती संजीव सूरी ने एक एक प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं की वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि जिन मामलों का निराकरण मौके पर संभव है, उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। वहीं, जिन प्रकरणों में विस्तृत कार्यवाही आवश्यक है, उनमें समय-सीमा के अंदर कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान की जाए।

महापौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब न करते हुए नागरिकों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि लंबित मामलों पर गंभीरता से कार्यवाही की जाए और निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही और उसकी वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया जाए, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई की सार्थकता तभी है, जब शिकायतों पर समयबद्ध कार्यवाही हो और उनके समाधान का वास्तविक लाभ संबंधित नागरिक तक पहुंचे।

पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन से नागरिकों को मिले राहत

महापौर ने अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम से संबंधित प्रत्येक कार्य में नागरिकों की सुविधा और जनहित को प्राथमिकता दी जाए। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना निगम प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों से नागरिकों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने, शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की अपेक्षा की। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कार्यपालन यंत्री, शाखा प्रभारी एवं तकनीकी अमला उपस्थित रहा। नगर निगम की जनसुनवाई
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला जेल में प्रहरी की करतूत! वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया|
Indore28 Oct

जिला जेल में प्रहरी की करतूत! वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया|

जिला रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे | जिला जेल में कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने वाले वर्दीधारी जेल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya28 Oct

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वो एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित l

प्रेस विज्ञप्ति *अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित* गया, दिनांक:…

पूरी खबर पढ़ें →
ગાંધીનગરમાં PSIએ સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી હોવાની ઘટના
Arvalli28 Oct

ગાંધીનગરમાં PSIએ સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી હોવાની ઘટના

ગાંધીનગર: ગુજરાતની રાજધાની ગાંધીનગરમાં મુખ્યમંત્રીની સુરક્ષામાં ફરજ બજાવતા એક પોલીસ સબ ઇન્સ્પેક્ટર (PSI)એ પોતાની સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot28 Oct

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 2 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ 28 ਫਰਵਰੀ ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਰਹੇਗਾ ਨਵਾਂ ਸ਼ਡਿਊਲ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ........ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....ਪੰਜਾਬ ’ਚ 2 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ’ਚ ਬਦਲਾਅ, 28 ਫਰਵਰੀ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur28 Oct

केंद्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है।

प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!