Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वो एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित l

28 Oct 2026, 04:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

प्रेस विज्ञप्ति

*अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

गया, दिनांक: 28 अक्टूबर 2026

सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, गया द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य में निवासरत अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी) के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित इन आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए निर्धारित कार्यक्रम निम्नवत है:

नामांकन संबंधी महत्वपूर्ण तिथियाँ

– ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 15 अक्टूबर 2026 से 03 नवंबर 2026 तक।
– प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की तिथि: 07 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक।
– प्रवेश परीक्षा की तिथि: 12 नवंबर 2026।
– परीक्षा परिणाम प्रकाशन की तिथि: 25 नवंबर 2026।
– नामांकन की अवधि: 01 दिसंबर 2026 से 07 दिसंबर 2026 तक।
– शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने की तिथि: 08 दिसंबर 2026।

पात्रता एवं आवश्यक शर्तें

कक्षा 9वीं में नामांकन हेतु अधिकतम आयु सीमा 16 वर्ष तथा कक्षा 11वीं में नामांकन हेतु अधिकतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है। अभ्यर्थियों के नाम पर पारिवारिक वार्षिक आय की अधिकतम सीमा 6 लाख रुपये निर्धारित है।

आवेदन के दौरान अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रति, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर एवं आयु संबंधी प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेधा सूची के अनुसार किया जाएगा।

निःशुल्क शिक्षा एवं आवासीय सुविधा

चयनित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क भोजन, वस्त्र, दवा, पुस्तकें एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं तथा उच्च माध्यमिक स्तर पर पीसीएम, पीसीबी एवं आर्ट्स विषयों में अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

कुल सीटों में 50 प्रतिशत सीटें बालिकाओं के लिए तथा बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के आरक्षण संबंधी नियमों का पूर्ण अनुपालन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन एवं संपर्क

इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

https://minority.bihar.gov.//schoolmis/

नामांकन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, गया से संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क सूत्र: 0631-2220365

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला जेल में प्रहरी की करतूत! वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया|
Indore28 Oct

जिला जेल में प्रहरी की करतूत! वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया|

जिला रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे | जिला जेल में कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने वाले वर्दीधारी जेल…

पूरी खबर पढ़ें →
ગાંધીનગરમાં PSIએ સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી હોવાની ઘટના
Arvalli28 Oct

ગાંધીનગરમાં PSIએ સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી હોવાની ઘટના

ગાંધીનગર: ગુજરાતની રાજધાની ગાંધીનગરમાં મુખ્યમંત્રીની સુરક્ષામાં ફરજ બજાવતા એક પોલીસ સબ ઇન્સ્પેક્ટર (PSI)એ પોતાની સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot28 Oct

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 2 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ 28 ਫਰਵਰੀ ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਰਹੇਗਾ ਨਵਾਂ ਸ਼ਡਿਊਲ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ........ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....ਪੰਜਾਬ ’ਚ 2 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ’ਚ ਬਦਲਾਅ, 28 ਫਰਵਰੀ…

पूरी खबर पढ़ें →
तेलंगाना में गहराया जल संकट: नदियां सूखीं और भूजल स्तर गिरा, यादाद्री भुवनगिरि के 17 मंडल सूखाग्रस्त घोषित; बर्बादी पर जुर्माना
Yadadri Bhuvanagiri28 Oct

तेलंगाना में गहराया जल संकट: नदियां सूखीं और भूजल स्तर गिरा, यादाद्री भुवनगिरि के 17 मंडल सूखाग्रस्त घोषित; बर्बादी पर जुर्माना

हैदराबाद / यादाद्री भुवनगिरि: तेलंगाना में कम बारिश और भीषण गर्मी के चलते जल संकट लगातार गहराता जा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur28 Oct

केंद्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है।

प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!