क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की शीघ्र मरम्मत का निर्देश, भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान की हुई समीक्षा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की शीघ्र मरम्मत का निर्देश, भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान की हुई समीक्षा
भभुआ (कैमूर)। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में भू-अर्जन, NH, NHAI एवं सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे (भारतमाला परियोजना) से प्रभावित ग्रामीण एवं स्थानीय सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराने का निर्देश संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को दिया गया।
बैठक में बताया गया कि भारतमाला परियोजना के तहत जिले के 73 राजस्व ग्रामों में 373.5185 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसके लिए प्राप्त 326.62 करोड़ रुपये में से 2,515 रैयतों को 243.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने लंबित भू-अर्जन मामलों के निष्पादन, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने तथा भूमि सत्यापन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा पथ निर्माण विभाग (RCD) एवं ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) की सड़कों के नियमित निरीक्षण और मरम्मत पर जोर दिया गया। बैठक में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क एवं ग्रीनफील्ड हेलीपोर्ट के लिए भूमि चयन की भी समीक्षा हुई। जिला प्रशासन ने लंबित मुआवजा मामलों वाले रैयतों से आवश्यक दस्तावेज संबंधित कार्यालयों में शीघ्र जमा करने की अपील की।
( अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में उपसभापति नीलम देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
भरतपुर रुदावल रुदावल नव निर्वाचित सरपंच सुभाष कटारा ने किया पदभार ग्रहण
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ: 27 ਨਵੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr. Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv आई-वडिलांकडे दुर्लक्ष केलं…
पूरी खबर पढ़ें →
*धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरबाणी और शबद-कीर्तन से गूंजा माधव नगर, श्रद्धा के साथ निकली ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी’ श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।