Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

कैमूर में बाल अधिकारों पर विशेष पहल, बच्चों को बिना डर अपनी बात रखने के लिए किया प्रेरित

29 Oct 2026, 06:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कैमूर में बाल अधिकारों पर विशेष पहल, बच्चों को बिना डर अपनी बात रखने के लिए किया प्रेरित - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

भभुआ (कैमूर)।** जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर की ओर से गुरुवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के पांच विद्यालयों में बाल सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को बाल अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के प्रति जागरूक करना था।

अभियान के तहत GEMS स्कूल, बारे; गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, चैनपुर; सेवा निकेतन उच्च विद्यालय, बरहुली; उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहुयन तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, दतियावां में कार्यक्रम निर्धारित किए गए।

बच्चों को बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, सम्मान पाने तथा शोषण, हिंसा और उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार है। किसी भी अनुचित व्यवहार, धमकी या असहज स्थिति का सामना करने पर चुप रहने के बजाय माता-पिता, शिक्षक, प्रधानाचार्य या किसी भरोसेमंद वयस्क को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

कार्यक्रम में बच्चों को ‘बोलो, बताओ, बचाओ’ का संदेश देते हुए अपनी समस्याएं बिना भय के साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों से बच्चों की बात गंभीरता से सुनने और उनकी सुरक्षा व गरिमा को प्राथमिकता देने की अपील की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. शैल सहित प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति के सदस्य, पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स को अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों के लिए नामित किया गया था। अभियान के माध्यम से बच्चों में विधिक जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित बचपन के प्रति परिवार, विद्यालय एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया गया।

( अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न
Mahasamund24 Nov

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग जिला स्तरीय प्रतियोगिता में…

पूरी खबर पढ़ें →
बुद्ध की ज्ञानभूमि बोधगया से विश्व शांति का शंखनाद! कठिन चीवरदान समारोह में उमड़ा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समुदाय, डॉ. प्रेम कुमार की सहभागिता ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mau24 Nov

वाराणसी जोन में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में वाहन चालकों को जागरूक किया गया

वाराणसी: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक वाराणसी जोन में 'सड़क सुरक्षा पखवाड़ा'…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!