Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

महिला से 1970000 जेवर की ठगी तंत्र-मंत्र से रकम दो गुना का लालच तीन गिरफ्तार

31 Oct 2026, 10:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिला से 1970000 जेवर की ठगी तंत्र-मंत्र से रकम दो गुना का लालच तीन गिरफ्तार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भोपाल में तंत्र-मंत्र और रकम दोगुनी करन का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपये और कीमती जेवर ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला को ग्रह शांति कराने, पूजा-पाठ से परेशानियां दूर करने और उसकी रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद उससे अलग-अलग किस्तों में 7.16 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए और 12.54 लाख रुपये नकद ले लिए गए। आरोपियों पर करीब 625 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के आभूषण हड़पने का भी आरोप है।

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशा यादव, उसके पति हरीश कुमार और परिचित श्यान को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 11 ग्राम सोना बरामद किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि कुछ जेवर कैपरी बैंक, आईआईएफएल गोल्ड लोन और मुथूट गोल्ड लोन में गिरवी रखकर उन पर कर्ज लिया गया था। पुलिस अब संबंधित संस्थानों में रखे जेवरों को फ्रीज कराने और बाकी आभूषण बरामद करने की कोशिश कर रही है।

इस मामले में अपराध क्रमांक 135/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और ठगी की रकम के इस्तेमाल की भी जांच कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती पूरी श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाई
Sagar31 Oct

मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती पूरी श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाई

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश युवाओं को कानून का पाठ पढ़ाकर सुरक्षा का प्रहरी बनाने की पहल, ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ का समापनपुलिस और युवाओं के बीच मजबूत होगा
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Sagar31 Oct

सरदार पटेल के विचारों से राष्ट्र एकता का संकल्प, रजाखेड़ी हाट बाजार को मिला नया गौरव

सागर, वंदे भारत लाइव सुशील द्विवेदी,8225072664* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस…

पूरी खबर पढ़ें →
GMS अजयपुर में अतिथि शिक्षिका के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला, नियुक्ति के बाद से मानसिक प्रताड़ना के आरोप
Gwalior31 Oct

GMS अजयपुर में अतिथि शिक्षिका के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला, नियुक्ति के बाद से मानसिक प्रताड़ना के आरोप

वंदे भारत लाइव टीवी पर पूर्व में उठ चुका है भर्ती के एवज में कथित धनराशि मांगने का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!