Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का  खुलासा1,318 शीशी कफ सिरप और 52,560 गोलियां-कैप्सूल जब्त, 2 गिरफ्तार।

01 Nov 2026, 09:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का  खुलासा1,318 शीशी कफ सिरप और 52,560 गोलियां-कैप्सूल जब्त, 2 गिरफ्तार। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का 
खुलासा1,318 शीशी कफ सिरप और 52,560 गोलियां-कैप्सूल जब्त, 2 गिरफ्तार।

सिंगरौली:जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,318 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और 52,560 नशीली गोलियां व कैप्सूल जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 15 दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष एंटी नारकोटिक्स अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन और डीआईजी रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में जिले में नशीली दवाओं के अवैध भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, बरगवां थाना क्षेत्र में कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने कसर स्थित स्टार मेडिकल स्टोर के सामने घेराबंदी कर सुकसेन बैस (22), निवासी ग्राम सेमुआर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल पर रखी 2 पेटियों से 238 शीशी एपीकोर्स कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 45,458 रुपये बताई गई है। पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्टार मेडिकल स्टोर के संचालक नीतीश कुमार बैस (25), निवासी ग्राम सेमुआर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद ग्राम सेमुआर स्थित ईंट प्लांट के सीमेंट गोदाम में छापा मारा गया। पुलिस के अनुसार, गोदाम से 1,080 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं मौके से एक सफेद रंग की बोलेरो भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे और बताए गए ठिकानों से कुल 1,318 शीशी यानी 131.8 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप, 10,080 डिपाट्राम प्लस कैप्सूल, 17,280 पायवोन स्पास-टी कैप्सूल और 25,200 अल्जोमैक-0.5 टैबलेट जब्त की हैं। इस तरह कुल 52,560 गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
एसपी शियाज के.एम. ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

योगाचार्य विष्णु आर्य से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर ने लिया आशीर्वाद
Sagar01 Nov

योगाचार्य विष्णु आर्य से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर ने लिया आशीर्वाद

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के निवास पर भाजयुमो की…

पूरी खबर पढ़ें →

ग्राम पाटन में 63 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर विधायक लारिया के प्रयास से हुआ स्थापित
Sagar01 Nov

ग्राम पाटन में 63 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर विधायक लारिया के प्रयास से हुआ स्थापित

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाटन में किसानों की…

पूरी खबर पढ़ें →
6 करोड़ की अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक वाहन के साथ दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
Mirzapur01 Nov

6 करोड़ की अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक वाहन के साथ दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार

संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर दिनांकः 31.10.2026 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून…

पूरी खबर पढ़ें →
पाडल्या खुर्द में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी डिपो की जमीन पर चला बुलडोजर; पुश्तैनी जमीन का दावा करने वाले दिनेश कर्मा
Khargone (West Nimar)01 Nov

पाडल्या खुर्द में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी डिपो की जमीन पर चला बुलडोजर; पुश्तैनी जमीन का दावा करने वाले दिनेश कर्मा

पाडल्या खुर्द में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी डिपो की जमीन पर चला बुलडोजर; पुश्तैनी जमीन का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!