बेहट के मोहल्ला शहरी दरवाजा में 3 साल से खराब पड़ा सार्वजनिक नलका, 25 से 28 परिवार पानी के लिए परेशान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


स्थान: मोहल्ला शहरी दरवाजा, बेहट, सहारनपुर।
बेहट के मोहल्ला शहरी दरवाजा से पेयजल व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक नलका पिछले करीब 3 वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नलके से बिल्कुल भी पानी नहीं आता और उसकी मरम्मत करने के बजाय ऊपर से नट लगाकर उसे सील कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस नलके की पहले भी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन मरम्मत के बाद इसमें पानी के साथ रेत आने लगी थी। इसके बाद से नलके की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।
*25 से 28 परिवार प्रभावित*
इस सार्वजनिक नलके पर मोहल्ले के लगभग 25 से 28 परिवार निर्भर हैं। नलका खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए दूसरे मोहल्लों का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी लाना उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है।
*सभासद और नगर पालिका से शिकायत, फिर भी समाधान नहीं!*
स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस समस्या की जानकारी कई बार क्षेत्रीय सभासद को दी गई। नगर पालिका में भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
*बेहट चेयरमैन से लगाई गुहार*
अब मोहल्ला शहरी दरवाजा के स्थानीय लोगों ने बेहट चेयरमैन से गुहार लगाई है कि पिछले तीन वर्षों से खराब पड़े इस सार्वजनिक नलके की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके।
*Vande Bharat News Channel की अपील*
हम बेहट चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों से अपील करते हैं कि मोहल्ला शहरी दरवाजा की इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करें और स्थानीय लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराएं।
क्योंकि पानी हर नागरिक की बुनियादी जरूरत है और जनता की समस्याओं का समाधान होना बेहद जरूरी है।
रिपोर्ट: Vande Bharat News Channel | बेहट, सहारनपुर
ज़िला संवाददाता – सलमान
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मऊ : 01 नवंबर 2026 को जनपद मऊ में यातायात माह नवंबर–2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 पाली के ग्राम पहाड़जमनी में कथित धर्मांतरण का मामला! पास्टर सामे लाल का नाम आया सामने, सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
पत्रकारों की एकजुटता ही पत्रकारों को बनायेगी मजबूत जिला प्रेस क्लब झाबुआ की जंबो टीम घोषित, अनुभवी चेहरों…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* प्रकृति का एक ऐसा अनोखा नजारा मौजूद है, जिसे…
पूरी खबर पढ़ें →
निजामाबाद से विभिन्न जनपदों के लिए बस सेवा शुरू कराने की मांग तेज, भारत रक्षा दल ने चलाया…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के निवास पर भाजयुमो की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।