Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

सूखे जैसी हालत में भी चंद्रपुर को मिलेगा भरपूर पानी, विधायक किशोर जोरगेवार ने किया इरई डैम का निरीक्षण

01 Nov 2026, 01:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सूखे जैसी हालत में भी चंद्रपुर को मिलेगा भरपूर पानी, विधायक किशोर जोरगेवार ने किया इरई डैम का निरीक्षण - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
– जिले में सूखे जैसी स्थिति बनने के बावजूद चंद्रपुर शहर के लोगों को पर्याप्त और नियमित पानी मिलता रहे, इसके लिए विधायक किशोर जोरगेवार ने अभी से नियोजन पर जोर दिया है।

चंद्रपुर शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण इरई बांध का आज विधायक किशोर जोरगेवार ने अपने सहयोगियों सहित दौरा किया। इस दौरान चंद्रपुर की जिलाधिकारी वसुमना पंत और मनपा आयुक्त नरेश अकुनरी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

डैम में पानी का स्टॉक और आगे की प्लानिंग का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान बाँध में मौजूदा पानी का भंडार, उपलब्ध जलसंपदा और आने वाले दिनों में पानी की आपूर्ति के नियोजन का विस्तृत जायजा लिया गया। विधायक जोरगेवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपलब्ध पानी का सही तरीके से प्रबंधन किया जाए, ताकि सूखे के समय में भी चंद्रपुरवासियों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।

घबराने की जरूरत नहीं – जोरगेवार

इस मौके पर विधायक किशोर जोरगेवार ने कहा, “फिलहाल जिले में सूखे जैसी स्थिति जरूर है, लेकिन घबराने जैसी कोई बात नहीं है। प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नागरिकों को पानी की कोई भी दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन को सतर्क रहकर सही उपाययोजना करनी चाहिए।”

यही है पहली प्राथमिकता

जोरगेवार ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इरई धरण के पानी के नियोजन को लेकर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने को कहा गया है, ताकि गर्मी के दिनों में भी चंद्रपुर शहर को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

🚨 पाली के ग्राम पहाड़जमनी में कथित धर्मांतरण का मामला! पास्टर सामे लाल पर आरोप, सरकारी जमीन पर कब्जे की भी उठी मांग
Korba01 Nov

🚨 पाली के ग्राम पहाड़जमनी में कथित धर्मांतरण का मामला! पास्टर सामे लाल पर आरोप, सरकारी जमीन पर कब्जे की भी उठी मांग

🚨 पाली के ग्राम पहाड़जमनी में कथित धर्मांतरण का मामला! पास्टर सामे लाल का नाम आया सामने, सरकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
निजामाबाद से विभिन्न जनपदों के लिए बस सेवा शुरू कराने की मांग तेज, भारत रक्षा दल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Azamgarh01 Nov

निजामाबाद से विभिन्न जनपदों के लिए बस सेवा शुरू कराने की मांग तेज, भारत रक्षा दल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

निजामाबाद से विभिन्न जनपदों के लिए बस सेवा शुरू कराने की मांग तेज, भारत रक्षा दल ने चलाया…

पूरी खबर पढ़ें →
योगाचार्य विष्णु आर्य से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर ने लिया आशीर्वाद
Sagar01 Nov

योगाचार्य विष्णु आर्य से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर ने लिया आशीर्वाद

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के निवास पर भाजयुमो की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!