Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Durg

हिमांशु देवांगन जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित

01 Nov 2026, 10:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हिमांशु देवांगन जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित - दुर्ग, छत्तीसगढ़

• हिमांशु देवांगन जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित

• विशिष्ट रचनात्मक कार्यों के जरिए जेसीआई दुर्ग-भिलाई को पूरे देश में अग्रणी बनाएंगे : हिमांशु देवांगन

भिलाई। व्यक्तित्व विकास, जन सेवा एवं सामाजिक उत्थान की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से जेसी हिमांशु देवांगन निर्वाचित हुए। लेडी विंग चेयर पर्सन पर कल्पना देवांगन नियुक्त की गई।
क्रासरोड रेस्टोरेंट के सभागार में 01 नवंबर को जेसीआई दुर्ग-भिलाई का चुनाव संपन्न हुआ। सत्र 2027 के लिए टीम इन्फाइनाईट में जेसी हिमांशु देवांगन सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद पर जेसी अंकित शाह, कोषाध्यक्ष पद पर जेसी जीएसएम वम्सी निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी जेसी आलोक अग्रवाल ने सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूरा होने के बाद विधिवत रूप से नई कमेटी की घोषणा की और सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। नई कमेटी के उपाध्यक्ष पदों पर जेसी तोरण अटल, जेसी गौतम देशलहरा, जेसी गुंजा पिंचा, जेसी अतुल जैन, जेसी सुजय जसूजा, जेसी अंकित मित्तल, पीआरओ जेसी आशीष तैलंग, ग्रीटर जेसी अमित मेश्राम सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए। जेसी वीक डायरेक्टर पद पर विवेक संघवी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर नई कमेटी में 30 डायरेक्टर्स भी नियुक्त किए गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष 2027 जेसी हिमांशु देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेसीआई की परंपरा के अनुसार सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर ट्रेनिंग, बिजनेस एवं कम्युनिटी एवं अन्य सभी रचनात्मक कार्य करेंगे और जेसीआई दुर्ग भिलाई को पूरे देश में अग्रणी बनाएंगे। उन्होंने सभी पूर्व पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की। चुनाव कार्यक्रम के आरंभ में निवर्तमान अध्यक्ष जेसी संतोष कुमार ने स्वागत भाषण दिया और सभी सदस्यों का स्वागत किया। चुनाव अधिकारी जेसी आलोक अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद नई कमेटी के सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का पुष्पाहार से स्वागत कर बधाईयां दी।
इस अवसर वरिष्ठ पूर्व अध्यक्षों में राजेश सांखला, प्रशांत गोलछा, रजनीश जायसवाल, योगेश राठी, आलोक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कमेटी के सभी सदस्य गणों ने उत्साह पूर्वक सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव जेसी तोरण अटल ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ
Amreli02 Nov

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ શહેરના મુખ્ય માર્ગો પર પોલીસનું વિશેષ પેટ્રોલિંગ, વેપારીઓ અને નાગરિકોમાં સુરક્ષાનો…

पूरी खबर पढ़ें →
मध्यप्रदेश में #माफिया_राज चरम पर, अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद : धर्मेश घई ‘रोमी’*
Maihar02 Nov

मध्यप्रदेश में #माफिया_राज चरम पर, अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद : धर्मेश घई ‘रोमी’*

*देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी टीआई की ट्रक से कुचलकर हुई मौत ने…

पूरी खबर पढ़ें →
દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ
Amreli02 Nov

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ શહેરના મુખ્ય માર્ગો પર પોલીસનું વિશેષ પેટ્રોલિંગ, વેપારીઓ અને નાગરિકોમાં સુરક્ષાનો…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में पंजाब से आए उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
Kurukshetra02 Nov

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में पंजाब से आए उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में पंजाब से आए…

पूरी खबर पढ़ें →
लाडवा बस स्टैंड से खाटू श्याम जी के लिए विशेष सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
Kurukshetra02 Nov

लाडवा बस स्टैंड से खाटू श्याम जी के लिए विशेष सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सामाजिक एकता और समरसता का दिया संदेश
Surguja02 Nov

सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सामाजिक एकता और समरसता का दिया संदेश

ग्राम खम्हरिया दिनांक – 01 नवंबर 2026 में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, संत रविदास एवं बाबा साहेब डॉ.…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!