सिद्धार्थनगरः भारत-नेपाल सीमा पर 22.8 किलो प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई²
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान में एसएसबी और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सिद्धार्थनगर के कोटिया सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टीम ने बाइक सवार एक व्यक्ति को 22.8 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर को आसूचना के आधार पर एसएसबी की 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी कोटिया और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में नाकेबंदी की थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 561 से करीब 400 मीटर और नो मेंस लैंड से लगभग 10 मीटर की दूरी पर एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।
टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास मौजूद सफेद बोरी से प्रतिबंधित पटाखों के 12 बंडल बरामद हुए। इनका कुल वजन 22.8 किलोग्राम बताया गया है।
संयुक्त टीम ने पटाखों को जब्त कर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की और पकड़े गए व्यक्ति को बरामद सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, नशीले पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और अभियान चलाया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…
पूरी खबर पढ़ें →
पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार। कोतवाली सदर क्षेत्र के तालाबपुरा स्थित…
पूरी खबर पढ़ें →
जोरुखाड़ परास पानी ग्राम सभा के अंतर्गत स्थित बाबा जोरमा पहाड़ पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआईजीआरएस की जांच में घोर लापरवाही के आरोप, जनता जनार्दन व किसानों के हक के लिए बड़े आंदोलन…
पूरी खबर पढ़ें →
कार्तिक पूर्णिमा पर मलिया नदी के पावन तट पर दिखी आस्था की अनुपम छटा, क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*प्रेस नोट* दिनांक 24.11.2026 जनपद मऊ । *जनपद मऊ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।