Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surguja

सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सामाजिक एकता और समरसता का दिया संदेश

02 Nov 2026, 11:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सामाजिक एकता और समरसता का दिया संदेश - सरगुजा, छत्तीसगढ़

ग्राम खम्हरिया दिनांक – 01 नवंबर 2026 में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, संत रविदास एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर किया गया शुभारंभ।
स्थान – खम्हरिया, उदयपुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़)
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | विशेष रिपोर्ट
सरगुजा। सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थापना दिवस 01 नवंबर 2026 को ग्राम खम्हरिया, विकासखंड उदयपुर, जिला सरगुजा में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय उपाध्यक्ष श्री शंकर राम रवि उपस्थित रहे। वहीं श्री पप्पू रवि एवं श्री जयप्रकाश सोनवानी सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री बी.बी. राम ने सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की स्थापना एवं अब तक की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 02 नवंबर 2025 को संगठन की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद से ही समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता, समानता एवं एकता को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा समाज की पांच प्रमुख मांगों पर घोषणा
कार्यक्रम में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में समाज की ओर से नौ प्रमुख मांगें रखी गई थीं। इनमें से पांच मांगों को पूरा करने की घोषणा मुख्यमंत्री जी द्वारा 04 अगस्त 2026 को की गई थी।
इनमें प्रमुख रूप से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश एवं मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखने, नवा रायपुर में भव्य रविदास चौक का निर्माण, प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर संत शिरोमणि समरसता अलंकरण पुरस्कार प्रदान करने, नवीन विधानसभा भवन की दीवारों पर गुरु रविदास जी की वाणी अंकित करने तथा अनुसूचित जाति के अंतर्गत चमार जाति के सदस्यों को रोहिदास जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की घोषणाएं शामिल हैं।
समाज में एकता, शिक्षा और नशामुक्ति पर दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शंकर राम रवि ने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने अंधविश्वास, पाखंड एवं नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए जनजागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में श्री जयप्रकाश सोनवानी ने उपस्थित अतिथियों, बुजुर्गों, माताओं एवं बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश प्रवक्ता श्री बी.बी. राम द्वारा किया गया।
संदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में शिक्षा, समानता, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना ही इस स्थापना दिवस का प्रमुख उद्देश्य रहा।

सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हर खबर, सबसे पहले और निष्पक्ष।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
रिपोर्टर अरविन्द कुमार रवि

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ
Amreli02 Nov

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ શહેરના મુખ્ય માર્ગો પર પોલીસનું વિશેષ પેટ્રોલિંગ, વેપારીઓ અને નાગરિકોમાં સુરક્ષાનો…

पूरी खबर पढ़ें →
मध्यप्रदेश में #माफिया_राज चरम पर, अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद : धर्मेश घई ‘रोमी’*
Maihar02 Nov

मध्यप्रदेश में #माफिया_राज चरम पर, अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद : धर्मेश घई ‘रोमी’*

*देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी टीआई की ट्रक से कुचलकर हुई मौत ने…

पूरी खबर पढ़ें →
દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ
Amreli02 Nov

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ

દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ શહેરના મુખ્ય માર્ગો પર પોલીસનું વિશેષ પેટ્રોલિંગ, વેપારીઓ અને નાગરિકોમાં સુરક્ષાનો…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में पंजाब से आए उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
Kurukshetra02 Nov

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में पंजाब से आए उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में पंजाब से आए…

पूरी खबर पढ़ें →
लाडवा बस स्टैंड से खाटू श्याम जी के लिए विशेष सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
Kurukshetra02 Nov

लाडवा बस स्टैंड से खाटू श्याम जी के लिए विशेष सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में…

पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा
Kurukshetra02 Nov

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा की ओर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!