नागरिकों की बात सीधे महापौर तक 3 नंबर को आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक नगर निगम में सुनीं जायेगी नगर वासियों की समस्याएं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
शहरवासियों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम में महापौर जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार 3 नवंबर को किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रख सकेंगे।
महापौर जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नगर निगम में आयोजित होगी। इस दौरान नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं की वास्तविक स्थिति समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देने में मदद मिलती है।नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उसके त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाती है। नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न शाखाओं में जाने की आवश्यकता न पड़े।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे मंगलवार, 3 नवंबर को आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनका नियमानुसार निराकरण किया जा सके।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी टीआई की ट्रक से कुचलकर हुई मौत ने…
पूरी खबर पढ़ें →
દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ્લેગ માર્ચ શહેરના મુખ્ય માર્ગો પર પોલીસનું વિશેષ પેટ્રોલિંગ, વેપારીઓ અને નાગરિકોમાં સુરક્ષાનો…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में पंजाब से आए…
पूरी खबर पढ़ें →
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम खम्हरिया दिनांक – 01 नवंबर 2026 में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, संत रविदास एवं बाबा साहेब डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा की ओर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।