Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उन्नाव के सफीपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड

03 Nov 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उन्नाव के सफीपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड - UNNAO, उत्तर प्रदेश

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨

सफीपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, पत्रकार आलोक कश्यप के पिता को मारी गोली

हालत नाजुक, कानपुर हैलट अस्पताल के लिए किया गया रेफर!

सफीपुर, उन्नाव। सफीपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने पत्रकार आलोक कश्यप के पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

🏥 हालत नाजुक, कानपुर हैलट रवाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली लगने से घायल पत्रकार के पिता को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सफीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया।

ताजा जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल उन्नाव से उन्हें कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) के लिए रवाना किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

🚨 हमलावरों की तलाश की मांग

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार करती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप: कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, फिर चर्चा में बेतनटी का ‘नीलमाधव गेस्ट हाउस’
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप: कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, फिर चर्चा में बेतनटी का ‘नीलमाधव गेस्ट हाउस’
एसएसपी डॉ दर्पण अहलूवालिया ने खन्ना में चलाया कासो सर्च अभियान बस स्टैंड तथा अन्य पब्लिक पैलेस पर की गहनता से जांच
Ludhiana25 Nov

एसएसपी डॉ दर्पण अहलूवालिया ने खन्ना में चलाया कासो सर्च अभियान बस स्टैंड तथा अन्य पब्लिक पैलेस पर की गहनता से जांच

(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट) खन्ना, 24 नवंबर : खन्ना में एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया की अगुवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के भविष्य के पुलिस नेतृत्व से मुख्यमंत्री का संवाद: 78वीं आर.आर. के 10 युवा IPS अधिकारियों से मिले सम्राट चौधरी वर्दी में नई पीढ़ी, बिहार में नई उम्मीद!
error: Content is protected !!