Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ratlam

बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के बच्चों के द्वारा तैयार किये गये दीयो की बिक्री हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया|

04 Nov 2026, 08:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के बच्चों के द्वारा तैयार किये गये दीयो की बिक्री हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया| - रतलाम, मध्य प्रदेश

जावरा (रतलाम)जिला विधिक सहायता अधिकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री पूनम तिवारी ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम नीना आशापुरे द्वारा अभिभाषक संघ, सभागार जिला न्यायालय परिसर रतलाम में प्रातः 10:30 बजे दीपोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, तत्पश्चात् दीपोत्सव सामग्री विक्रय हेतु रखी गई।

बाल संप्रेक्षण गृह, बिरियाखेड़ी एवं देवप्रकाश संस्थान बाल गृह, निवेदिता बालिका गृह में निवासरत बच्चों एवं सारथी एवं सक्षम धीमहि प्रकोष्ठ जिला प्रमुख श्रीमती स्वाति सोलंकी और सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत प्रमुख श्री अशोक जैन चोटाला द्वारा संचालित संस्थाओं में निवासरत मंदबुद्धि बच्चों के द्वारा दीपावली त्यौहार हेतु दीपोत्सव से संबंधित सामग्री का निर्माण स्वयं के द्वारा किया गया।

उक्त सामग्री को उपस्थित समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण द्वारा उक्त सामग्री को क्रय किया जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री रामजी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, जिला न्यायाधीश/सचिव श्री संजीव कटारे, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री राकेश कुमार शर्मा, सचिव श्री चेतन केलवा, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती भारती डांगी एवं अन्य अधिकारीगण तथा समस्त संस्थाओं के प्रमुख भी उपस्थित रहे।

उपस्थित जन द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त कार्यक्रम सुश्री सपना कनोडिया, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड रतलाम एवं अन्य विभागों के सहयोग से सफल आयोजन किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिजय राघव गढ़ पुलिस का पटाखा दुकानों एवं गोदामो का आकस्मिक निरीक्षण
Katni04 Nov

बिजय राघव गढ़ पुलिस का पटाखा दुकानों एवं गोदामो का आकस्मिक निरीक्षण

कटनी, पुलिस अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन…

पूरी खबर पढ़ें →
उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Dhar04 Nov

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के नालछा के ग्राम सोडपुर में लोकायुक्त इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति, नालछा के प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी छापेमारी
पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों पर तत्काल रोक लगाए सरकार – पत्रकार संगठनों की मांग
Chandrapur04 Nov

पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों पर तत्काल रोक लगाए सरकार – पत्रकार संगठनों की मांग

वन्दे मातरम् न्यूज़' लाइव टीवी के जिला प्रतिनिधि डॉ. पिंटू पाल पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों पर तत्काल…

पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांना आलेल्या धमकीच्या फोन प्रकरणाचा यशस्वी तपास; महिला पोलीस निरीक्षक प्रभवती एकुरके यांना केंद्रीय गृह मंत्रालयाचा दक्षता पदक
Chandrapur04 Nov

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांना आलेल्या धमकीच्या फोन प्रकरणाचा यशस्वी तपास; महिला पोलीस निरीक्षक प्रभवती एकुरके यांना केंद्रीय गृह मंत्रालयाचा दक्षता पदक

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांना आलेल्या धमकीच्या फोन प्रकरणाचा यशस्वी तपास; महिला पोलीस निरीक्षक प्रभवती एकुरके यांना केंद्रीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!