नाली में रातभर पड़ा रहा गौवंश, बालिकाओं की सूचना पर युवाओं ने किया रेस्क्यू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रावतभाटा। नगर के झालर बावड़ी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास नाली में एक गौवंश रातभर पड़ा रहा।
सुबह कचरा बीनने पहुंची दो बालिकाओं खुशबू और आरती ने गौवंश को नाली में पड़ा देखकर इसकी सूचना जमादार अर्जुन कुमार को दी। सूचना मिलते ही अर्जुन कुमार ने श्रवण एवं संजय बारेशा के साथ मौके पर पहुंचकर गौवंश को नाली से बाहर निकाला।
गौवंश की हालत गंभीर और शरीर कमजोर होने पर अर्जुन कुमार ने गौ रक्षक दिनेश सोनी एवं पार्षद मनीष गिरी को इसकी जानकारी दी। गौ रक्षक दिनेश सोनी ने मौके पर पहुंचकर गौवंश का तापमान जांचा और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी के सहयोग से बेहतर उपचार एवं देखरेख के लिए उसे गौशाला पहुंचाया।
इस दौरान पार्षद मनीष गिरी ने समय पर सूचना देकर गौवंश की जान बचाने में मदद करने वाली बालिकाओं खुशबू और आरती का आभार जताया। सभी के सहयोग से गौवंश को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंचकूला मे आज CM नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण चोकीदारों को सम्मानित किया और उनका मानदेय 11000 से…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल पुलिस की CIA टीम ने 4 बाइक चोरो को पकड़ा है उनसे पुलिस ने 12 बाइक बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
*भरतपुर समेत 6 जिलों में पटाखों पर रोक! NCR की गाइडलाइन जारी* भरतपुर, डीग, अलवर वालों ध्यान दो…
पूरी खबर पढ़ें →
#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…
पूरी खबर पढ़ें →
#हाई_वोल्टेज_ड्रामा : भरतपुर शहर के व्यस्ततम बिजली घर चौराहे पर धनतेरस के दिन उस समय हड़कंप मच गया…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।