किसानों को सरकार की सौगात: एनएमईओ-ओएस योजना के तहत सरसों के 4 किलो बीज का निशुल्क वितरण शुर

कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय आईटी सेंटर पर हुआ वितरण कार्यक्रम, बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर उठाया सरकारी योजना का लाभ
डोडियाना । किसानों को कृषि के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से संचालित एनएमईओ-ओएस योजना के तहत किसानों को सरसों के बीज का निशुल्क वितरण कार्यक्रम आज शुरू किया गया।
योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को चार किलो सरसों का बीज निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे किसानों को रबी फसल की बुवाई में आर्थिक राहत मिलने के साथ ही सरसों की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय स्थित आईटी सेंटर पर आयोजित वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और योजना का लाभ उठाया। इस दौरान किसानों को निशुल्क सरसों के बीज वितरित किए गए।
कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश फड़ौदा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की मंशा किसानों को कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा उन्नत किस्मों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की है। इसी उद्देश्य से एनएमईओ-ओएस योजना के तहत किसानों को चार किलो सरसों के बीज का निशुल्क वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसान विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
सरसों की खेती में उन्नत बीज का उपयोग करने से उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार की संभावनाएं बढ़ती हैं। किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल
सरकार की इस पहल से किसानों को बीज खरीदने पर होने वाले खर्च में राहत मिलेगी।
विशेषकर छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए निशुल्क बीज वितरण जैसी योजनाएं खेती की लागत कम करने में सहायक साबित हो सकती हैं। कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर निशुल्क सरसों के बीज प्राप्त किए तथा सरकार की इस पहल का लाभ उठाया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







