Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला संवाददाता पल तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए

06 Nov 2026, 05:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला संवाददाता पल तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

समाचार क्रमांक 3
स्थान -आगर मालवा
जिला संवाददाता – पी एल तिवारी

*एक दीपक वहां भी जलाएं, जहां आज भी अंधेरा है*

जगदीश मालवीय

दीपावली की रात थी। पूरा गांव दीयों की रोशनी से जगमगा रहा था। हर घर के आंगन में दीप जल रहे थे, बच्चे पटाखे चला रहे थे और हर चेहरा खुशी से खिला हुआ था।

उसी गांव के किनारे, एक टूटी-फूटी झोपड़ी में बूढ़ी मां अकेली बैठी थी। उसके घर में न दीया था, न मिठाई, न कोई अपना। बेटा परदेस में था और पति वर्षों पहले गुजर चुका था। अंधेरी झोपड़ी में बैठी वह गांव की जगमगाहट को दूर से निहार रही थी।

तभी दरवाजे पर आहट हुई। गांव का ही एक छोटा सा बच्चा शिवांश हाथ में एक दीया, थोड़ी मिठाई और एक नई साड़ी लेकर खड़ा था। उसने कहा – मां, आज दीपावली है, आपका घर अंधेरे में कैसे रह सकता है। अच्छा नहीं लगता।

उस मासूम शिवांश ने अपने हाथों से बूढी मां की झोपड़ी में दीया जलाया। उस एक छोटे से दीये से झोपड़ी का अंधेरा छंट गया और बूढी मां की आंखों में बरसों बाद खुशी के आंसू आ गए। उसने शिवांश को गले लगा लिया।

शिवांश ने मुस्कुराकर कहा – मां, दीपावली तो तभी सार्थक है, जब हम एक दीपक वहां भी जलाएं, जहां आज भी अभाव का अंधेरा है।

उस रात गांव के सारे दीयों में सबसे ज्यादा रोशनी उस छोटी सी झोपड़ी के दीये की थी, क्योंकि वह दीया केवल मिट्टी का नहीं, मानवता का दीया था।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*धनतेरस के शुभ अवसर पर स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा के 78 हितग्राहियों को मिला आवासीय भूमि का मालिकाना हक*
Jhabua06 Nov

*धनतेरस के शुभ अवसर पर स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा के 78 हितग्राहियों को मिला आवासीय भूमि का मालिकाना हक*

*धनतेरस के शुभ अवसर पर स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा के 78 हितग्राहियों को मिला आवासीय भूमि का…

पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय व्यापारियों को आधुनिक व्यावसायिक सोच और प्रबंधन के गुर सिखाएगी पुस्तक ‘दुकान से ब्रांड तक’
Dhamtari06 Nov

भारतीय व्यापारियों को आधुनिक व्यावसायिक सोच और प्रबंधन के गुर सिखाएगी पुस्तक ‘दुकान से ब्रांड तक’

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी मो. नं. 9131340270 धमतरी भारतीय खुदरा एवं थोक व्यापार को आधुनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में PMUN 2026 का भव्य आयोजन: कूटनीति, संवाद और युवा नेतृत्व का उत्सव
Indore06 Nov

पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में PMUN 2026 का भव्य आयोजन: कूटनीति, संवाद और युवा नेतृत्व का उत्सव

इंदौर के जिला संवाददाता डॉ. अनिल दुबे पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर का परिसर एक बार फिर वैश्विक कूटनीति…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जुआडिंयों पर मैहर पुलिस का प्रहार जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को मौके से पकड़कर भेजा गया जेल
Maihar06 Nov

जुआडिंयों पर मैहर पुलिस का प्रहार जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को मौके से पकड़कर भेजा गया जेल

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!